एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: फोन पर धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे दुष्यंत चौटाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: दुष्यंत चौटाला हरियाणा की उचाना-कलां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने फोन पर धमकी मिलने के बाद बड़ा कदम उठाया है. इंटरनेशनल नंबर से मिली धमकी के खिलाफ दुष्यंत चौटाला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे. दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को धमकी मिलने की बात कही थी. इससे पहले दुष्यंत चौटाला इस धमकी के बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा चुके हैं.

दुष्यंत चौटाला के मामले में हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी. दुष्यंत चौटाला ने निर्वाचन आयुक्त प्रमुख के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए परिवार के सदस्यों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग भी की थी. दुष्यंत चौटाला ने दावा किया है कि उन्हें दुबई से पाब्लो एस्कोबार गिरोह के एक सदस्य ने जान से मारने की धमकी दी है.

उचाना-कलां से आजमा रहे हैं किस्मत

बता दें कि दुष्यंत चौटाला का संबंध पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के परिवार से है. पिछले साल अभय चौटाला से विवाद होने के चलते दुष्यंत ने इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी बनाई है. दुष्यंत के नेतृत्व में जननायक जनता पार्टी राज्य की सभी 90 सीटों पर किस्मत आजमा रही है.

पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला को 2019 के लोकसभा चुनाव में हिसार सीट पर बीजेपी कैंडिडेट बृजेंद्र सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. दुष्यंत चौटाला खुद जींद की उचाना-कलां सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर दुष्यंत चौटाला का मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी प्रेम लता से है. प्रेम लता 2014 के विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला को मात दे चुकी है.

बता दें कि 21 अक्टूबर को हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को की जाएगी.

हरियाणा चुनाव: जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने जान को खतरा होने का दावा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget