एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Elections 2024: फारूक अब्दुल्ला ने PM मोदी को चुनाव से पहले घेरा, पूछा- मुस्लिमों के ज्यादा बच्चे होते हैं, क्या मतलब है कि...

Jammu Kashmir Elections 2024: फारूक अब्दुल्ला ने चुनावी रैली के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव की अपील की. उन्होंने कहा कि आज धर्म की बात नहीं है बल्कि यह कर्म की बात है क्योंकि नफरत के खिलाफ बड़ी लड़ाई है.

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. उन्होंने पीएम के ‘मंगलसूत्र’ को लेकर दिए पुराने बयान पर सोमवार (23 सितंबर, 2024) को कहा कि वह (पीएम मोदी) कहते हैं कि मुसलमानों के अधिक बच्चे होते हैं, क्या उनका मतलब यह है कि अगर दो घर हैं तो उनमें से एक मुस्लिम को दे दिया जाना चाहिए?

सुरनकोट में जनसभा के दौरान फारूक अब्दुल्ला आगे बोले, "वह (पीएम मोदी) कहते हैं कि वे आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे और आपस में बांट लेंगे. ये वही लोग हैं जो नफरत फैलाए बिना नहीं रह सकते. अगर हम इस नफरत को खत्म करना चाहते हैं, तो हमें एकजुट होना होगा और तभी यह संभव होगा." नेकां नेता के मुताबिक, "अगर हम इस नफरत को खत्म करना चाहते हैं तो हमें एक साथ आना होगा. यही कारण है कि नेकां और कांग्रेस एकजुट हुए. हमें एहसास हुआ कि नफरत से भरी इन पार्टियों को बाहर करने के लिए हमें हाथ मिलाना होगा और बलिदान देना होगा."

नफरत भड़काने को...NC नेता का बड़ा आरोप

फारूक अब्दुल्ला ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी की मंगलसूत्र को लेकर की गई टिप्पणी जनता में नफरत भड़काने के लिए की गई थी. वह बोले, "आज यह धर्म की नहीं है, बल्कि यह कर्म की बात है क्योंकि नफरत के खिलाफ यह बड़ी जंग है. भारत में नफरत फैला रहे दलों को क्या हम दफन कर सकते हैं."

PM मोदी ने मुसलमानों पर क्या कहा था? जानें

दरअसल, कुछ महीने पहले निपटे लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार करते हुए पीएम मोदी ने मुसलमानों का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए बड़ा आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की योजना लोगों की गाढ़ी कमाई और कीमती सामान ‘‘घुसपैठियों’’ के साथ ‘‘अधिक बच्चे पैदा करने वालों’’ को देने की है. अगर वह सत्ता में आई तो ‘‘माताओं और बहनों का सोना’’ चुरा लेगी.

यह भी पढ़ेंः 'धर्मनिरपेक्षता की भारत में जगह नहीं', तमिलनाडु के राज्यपाल का बयान, मचा बवाल!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget