एक्सप्लोरर

जमीयत-ए-उलेमा ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई, कहा- उम्मीद है सरकार मुसलमानों के विकास पर ध्यान देगी

जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद के जनरल सेक्रेटरी मौलाना महमूद मदनी ने अपने पत्र में उम्मीद जताई है कि मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार मुसलमानों के विकास पर ध्यान देगी और उनकी शिक्षा और रोज़गार के लिए काम करेगी.

नई दिल्ली: मुसलमानों की देश की सबसे बड़ी तंज़ीमों में से एक जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने पर मुबारकबाद दी है. 23 मई को आए चुनावी नतीजों में बीजेपी ने 542 सीटों में से 303 पर जीत हासिल की, जबकि एनडीए की बात करें तो ये आंकड़ा 353 तक जा पहुंचा है.

जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद के जनरल सेक्रेटरी मौलाना महमूद मदनी ने अपने पत्र में उम्मीद जताई है कि मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार मुसलमानों के विकास पर ध्यान देगी और उनकी शिक्षा और रोज़गार के लिए काम करेगी.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम युवक की पिटाई से गुस्साए गौतम गंभीर, कहा- 'हम धर्मनिरपेक्ष हैं, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो'

अपने पत्र में महमूद मदनी ने लिखा, "अल्पसंख्यकों के विकास को लेकर दिए गए आपके हालिया बयान, जिसमें आपने मुसलमनों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने की बजाय उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की बात कही, वो सही वक्त पर आया है और मुबारकबाद के काबिल है. हम उम्मीद करते हैं कि ये पूरी ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ लागू की जाएगी."

आपको बता दें कि शनिवार को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सलाह दी थी कि वो 'काल्पनिक डर' के साए में जी रहे अल्पसंख्यकों तक पहुंच बनाएं.

महमूद मदनी ने पीएम मोदी के भाषण की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार मुसलमानों के हालात को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश को पूरे देश में ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ लागू करेगी.

ये भी पढ़ें:

रमजान में मुंबई पुलिस का दोस्ताना कदम, इफ्तार पर मुसलमानों से मिलकर करा रही सुरक्षा का एहसास

अमेठी: बीजेपी कार्यकर्ता हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए सात लोग हिरासत में

गुना सीट की अजीब कहानी, चुनाव के दौरान सिंधिया को समर्थन देने वाले BSP उम्मीदवार को मिले 38 हज़ार 

आज फिर 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, अगले कुछ दिनों में 3 रुपये तक की हो सकती है बढ़ोतरी

पाकिस्तान का बहिष्कार करने वाले बयान पर भड़के शाहिद अफरीदी, गौतम गंभीर को कह दिया बेवकूफ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget