एक्सप्लोरर

India Today Survey: विपक्षी गठबंधन 'INDIA' को कौन करे लीड? सर्वे में केजरीवाल और ममता बनर्जी पर भारी पड़ा ये राजनेता

Opposition INDIA Alliance: इंडिया अलायंस के संयोजक की पहली पसंद कौन? सबसे बड़े सवाल पर किसे मिला जनता का साथ! क्या 'भारत जोड़ो यात्रा' ने राहुल गांधी के लिए काम किया है?

Who should lead INDIA Alliance: विपक्ष का इंडिया अलायंस 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को टक्कर देने की तैयारी में जुटा हुआ है. कुल 26 विपक्षी दलों के गठबंधन की दो सफल बैठकों के बाद अब तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होनी है. इस बैठक में इंडिया अलायंस के संयोजक से लेकर सीट बंटवारे जैसे मुद्दे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. जिस पर जनता की भी निगाहें टिकी हुई है.

हालांकि, जनता के मन में इस बात को लेकर कई सवाल हैं कि गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा. इस बीच, Cvoter के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के जरिए इंडिया टुडे ने विपक्षी गठबंधन के संयोजक का फेस, 26 दलों के इंडिया अलायंस का नेतृत्व कौन कर सकता है? इसका जवाब जानने की कोशिश की है. सर्वे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का नाम सुझाया गया, जिस पर लोगों ने अपनी राय दी. 

किसको मिला जनता का साथ?
सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 26 विपक्षी दलों के गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए पहली पसंद चुना गया है. सबसे ज्यादा करीब 24 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि राहुल गांधी इंडिया अलायंस के संयोजक के लिए बेस्ट ऑप्शन है. जबकि 15 प्रतिशत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पक्ष में अपना वोट दिया. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी 15 फीसदी लोगों का साथ मिला.

किसको कितने फीसदी वोट?

  • राहुल गांधी- 24 फीसदी
  • ममता बनर्जी- 15 फीसदी
  • अरविंद केजरीवाल- 15 फीसदी

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी को फायदा या नुकसान?
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी लोगों से राय ली गई. सवाल पूछा गया कि क्या 'भारत जोड़ो यात्रा' ने राहुल गांधी के लिए काम किया है? इसपर सबसे ज्यादा 44 प्रतिशत लोगों का कहना है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' से राहुल गांधी की सार्वजनिक छवि में सुधार हुआ है. 33 फीसदी लोगों ने कहा उनकी छवि में कोई बदलाव नहीं हुआ है. साथ ही 13 फीसदी लोगों का मानना है कि इस यात्रा के बाद राहुल गांधी की छवि और खराब हुई है. 

इंडिया टुडे का मूड ऑफ द नेशन सर्वे 15 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 के बीच किया गया है. 24 अगस्त को सर्वे के आंकड़े जारी किए गए. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटों के अनुमान को लेकर सभी राज्यों के कुल 25,951 मतदाताओं से बातचीत के बाद आंकड़े जारी किए गए. 

ये भी पढ़ें- India Today Survey: 2024 चुनाव से पहले एक और नया सर्वे, NDA के लिए झटका, कांग्रेस की बढ़ी ताकत, अन्य पार्टियां भी नजर आ रहीं मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget