एक्सप्लोरर

HP Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले बागी बने बीजेपी की मुसीबत, जेपी नड्डा ने खुद संभाला मोर्चा

HP Election 2022: जेपी नड्डा खुद बगावत करने वाले नेताओं का मनाने के लिए खुद पहुंच गए हैं. जहां टिकट काटने में गलती हुई, उनके टिकट बदले गए वहीं कई जगह बागियों से सख्ती से निपटा जा रहा है.

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में इस बार 'सरकार नहीं, रिवाज बदले' के नारे के साथ दोबारा जनादेश हासिल करने के लिए विधान सभा के चुनावी मैदान में उतरी बीजेपी (BJP) के लिए अपने ही परेशानी का सबब बन गए है. पार्टी के बगावत करने वाले कई नेताओं की वजह से बीजेपी कुछ सीटों पर संकट का सामना कर रही है.

हालात को लगातार खराब होते देखकर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने स्वयं ही मोर्चा संभाल लिया है. दरसअल, हिमाचल प्रदेश जेपी नड्डा का गृह राज्य है और इसलिए इस पहाड़ी राज्य में सीधे-सीधे बीजेपी आलाकमान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. यही वजह है कि बागियों को समझाने और मनाने के लिए नड्डा को स्वयं मैदान में उतरना पड़ा.

बागियों को मनाने के लिए जेपी नड्डा ने संभाला मोर्चा

बताया जा रहा है कि नड्डा, पार्टी और पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले नेताओं को स्वयं मना रहे हैं. जहां उन्हें लग रहा है कि किसी सिटिंग विधायक का टिकट काटने में गलती हुई, वहां पार्टी ने तुरंत अपना उम्मीदवार बदल दिया और जहां उन्हें लग रहा है कि पार्टी का फैसला बिल्कुल सही है वहां वह बागियों से सख्ती से भी निपट रहे हैं.

पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में चंबा के सिटिंग विधायक पवन नय्यर का टिकट काटकर इंदिरा कपूर को चंबा से उम्मीदवार बनाया था लेकिन बाद में स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के बाद दो दिनों के अंदर ही उम्मीदवार बदल कर पवन नय्यर की पत्नी नीलम नय्यर को चंबा से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया.

पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह को कुल्लू सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था लेकिन उनके बेटे हितेश्वर सिंह ने बगावत का झंडा बुलंद करते हुए बंजारा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. नड्डा ने बाप-बेटे दोनों का मनाने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं माने तो सख्त रवैया दिखाते हुए उन्होंने पिता का भी टिकट काट दिया. अब बीजेपी ने कुल्लू सीट से महेश्वर सिंह का टिकट काटकर नरोत्तम ठाकुर को उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

जेपी नड्डा ने टिकट न मिलने से नाराज जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया और रविटा भारद्वाज से स्वयं मुलाकात कर उनकी नाराजगी को दूर किया. कई अन्य नेताओं को भी मनाने का प्रयास लगातार जारी है.

कांग्रेस से बीजेपी की सीधी टक्कर

इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष लगातार कांग्रेस में भी सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की एंट्री के बावजूद फिलहाल बीजेपी यह मान कर चल रही है कि उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस से ही होगा. इस हालात में कई सीटों पर जीत-हार का अंतर बहुत कम रहने वाला है और इसलिए बीजेपी किसी भी मोर्चे पर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है. 

ये भी पढ़ें- HP Election 2022: हिमाचल में बागियों के संकट से बीजेपी और कांग्रेस परेशान, इन नेताओं ने किया निर्दलीय नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget