एक्सप्लोरर

हिमाचल: विधायक अनिल शर्मा पर कार्रवाई करेगी बीजेपी, पीएम मोदी की रैली में नहीं हुए थे शामिल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी आलाकमान से बात करने के बाद अनिल शर्मा के खिलाफ निश्चित तौर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. मंडी में 19 मई को मतदान हुआ था.

शिमला: हिमाचल प्रदेश की बीजेपी इकाई मंडी के अपने विधायक के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल नहीं होने को लेकर कार्रवाई कर सकती है. लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मोदी ने मंडी के पड्डल मैदान में 10 मई को बीजेपी के मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा के समर्थन में रैली की थी. स्थानीय विधायक अनिल शर्मा प्रधानमंत्री की रैली में शामिल नहीं हुए. उनके बेटे आश्रय को कांग्रेस ने यहां से टिकट दिया है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी आलाकमान से बात करने के बाद अनिल शर्मा के खिलाफ निश्चित तौर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. सत्ती ने कहा, ''जहां तक विधानसभा की सदस्यता की बात है तो इस पर कानूनी राय ली जाएगी और अध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सदन के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर यह तय करेंगे की विधायक के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाएगी.''

सत्ती ने कहा, ''जहां तक पार्टी की बात है विधायक होने की वजह से अनिल शर्मा बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हैं. हम अपने सबसे शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी की रैली में हिस्सा नहीं लेने पर उन्हें राज्य कार्यकारिणी से हटाने के लिए अनुशासनात्मक समिति से इस संबंध में बात करेंगे.'' कांग्रेस उम्मीदवार आश्रय को बीजेपी से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन बीजेपी के रामस्वरूप को दोबारा उम्मीदवार बनाने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गए.

इसके बाद उनके पिता अनिल शर्मा ने राज्य के ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, उन्होंने बीजेपी से कहा था कि वह न तो पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और न ही अपने बेटे के लिए. ठाकुर का गृह जिला होने के चलते मंडी लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है. मंडी में 19 मई को मतदान हुआ था. यहां 73.39 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था.

काला धन: कानून के अमल में दिक्कत डालने वाले दिल्ली HC के आदेश पर SC ने रोक लगाई

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget