एक्सप्लोरर

Haryana Elections: हरियाणा में यूं फाइनल होगा कांग्रेस का CM फेस? कुमारी शैलजा ने बताया राहुल गांधी का प्लान

Haryana Elections: सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने आज 27 सितंबर को कालांवाली में चुनाव प्रचार किया, जहां उन्होंने कहा कि मेरे खून में कांग्रेस है और मरते दम तक मैं कांग्रेस में ही रहूंगी.

Haryana Elections हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होने है. उससे पहले चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने आज (शुक्रवार, 27 सितंबर) को कालांवाली में चुनाव प्रचार किया, जहां उन्होंने चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखने और भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के सवाल का जवाब दिया और विपक्षी दलों पर प्रहार भी किया.

कुमारी शैलजा ने कहा कि मेरे खून में कांग्रेस है और मरते दम तक मैं कांग्रेस में ही रहूंगी. भाजपा इस तरह के हथकंडे अपनाती रहती है इसलिए लोग उनकी कुनीतियों से तंग आ चुके हैं. वहीं इनेलो और बसपा के डिप्टी सीएम बनाने के सवाल पर सैलजा का तंज कसते हुए कहा कि न इनेलो बसपा की सरकार बनेगी और न ही उनके डिप्टी सीएम बनेंगे. सैलजा ने कहा कि कांग्रेस में दलित समाज का सीएम हो सकता है. दलित समाज ने दलित सीएम की मांग भी की है.

'दलित चेहरे को आगे लाना चाहते हैं राहुल गांधी'

कांग्रेस सांसद ने कहा कि समय के मुताबिक बदलाव आता है और राहुल गांधी भी दलित समाज को आगे लाना चाहते है. सीएम चेहरे को लेकर शैलजा ने कहा कि कांग्रेस के सीएम चेहरे का चयन हाईकमान करेगा. इसके बाद बीजेपी पर तंज कसते हुए सैलजा बोलीं, 2019 में भाजपा को बहुमत नहीं मिला था. जेजेपी के 10 विधायकों की बैसाखी की बदौलत ही भाजपा सरकार में आई थी. इतना ही नहीं पिछले चुनाव में जेजेपी ने भाजपा के खिलाफ वोट मांगे थे. 

'मनोहर लाल ने 9 साल में हरियाणा को किया बर्बाद' 

कुमारी शैलजा ने कहा कि अब हरियाणा में भाजपा, जजपा के खिलाफ वोट पड़ेंगे. भाजपा के मंत्रियों और विधायकों की कोई सुनवाई नहीं होती है. भारतीय जनता पार्टी में मंत्रियों और विधायकों ने सुनवाई नहीं होने का दुखड़ा कई बार पार्टी के नेतृत्व के सामने रोया है. भाजपा के मंत्रियों और विधायकों के अलग अलग सुर देखने को मिलते थे. अब भी भाजपा ने अपने सीनियर नेताओं को साइड लाइन लगा दिया है.

मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, उन्होंने हरियाणा को पिछले साढ़े 9 साल में बर्बाद किया. अभय चौटाला द्वारा इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनाने के दावे पर कुमारी सैलजा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में इनेलो और बसपा का कोई वजूद नहीं है. 

यह भी पढ़ें- Election 2024: हरियाणा-जम्मू में सपा को मिला झटका फिर क्यों कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ रहे अखिलेश यादव, ये रहा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget