एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनावः बागियों ने बढ़ाई बीजेपी-कांग्रेस की चिंता, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरे मैदान में

कांग्रेस के खेमे में भी अंदरूनी कलह बढ़ गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अशोक तंवर ने दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर बुधवार को प्रदर्शन किया था.

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के महज कुछ दिन पहले सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों के लिए बागी सिरदर्द बन गए हैं. बागियों में से कुछ लोग निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतर गये हैं. टिकट नहीं दिये जाने पर दोनों दलों को कुछ नेताओं की बगावत का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में 21 अक्टूबर को मतदान है। शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख समाप्त हो गई.

टिकट नहीं मिलने पर नाराज रेवाड़ी से बीजेपी के मौजूदा विधायक रणधीर कापड़ीवास ने कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे हैं. गुड़गांव से बीजेपी के मौजूदा विधायक उमेश अग्रवाल ने इस निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पत्नी अनीता को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है.

रानिया सीट से निर्दलीय उतरेंगे रणजीत सिंह चौटाला

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के पुत्र एवं कांग्रेस नेता रणजीत सिंह चौटाला पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद रानिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे हैं. रानिया से कांग्रेस ने विनीत कंबोज को टिकट दिया है.

कुछ अन्य सीटें भी हैं, जहां दोनों दलों के बागी नेता चुनाव मैदान में तो नहीं उतरे हैं लेकिन जिन्हें उनकी मूल पार्टी से उम्मीदवार बनाया गया है उनके खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है.

यह पूछे जाने पर कि चुनाव मैदान में वह क्यों उतरे हैं, कापड़ीवास ने कहा, ‘‘मैं बीजेपी का वफादार कार्यकर्ता रहा हूं. हमेशा पार्टी के ध्वज को ऊंचा रखा है और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया है. मैं कभी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में नहीं रहा हूं लेकिन नहीं जानता कि मुझे किसी चीज की कीमत चुकानी पड़ी है.

समर्थकों ने कहने पर मैं मैदान में उतरा

कापड़ीवास ने कहा, ‘‘जब एक बाहरी को उतारा गया तो मेरे समर्थकों ने मुझसे कहा कि मुझे (चुनाव) लड़ना चाहिए और मैं मुकाबले में उतरा. मैं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरा हूं.’’

गौरतलब है कि बीजेपी ने अपने मौजूदा 48 विधायकों में राव नरबीर सिंह और विपुल गोयल सहित 12 को टिकट नहीं दिया. भगवा पार्टी ने कई दलबदलू नेताओं को शामिल किया है, जिनमें से ज्यादातर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से हैं.

कांग्रेस के खेमे में भी अंदरूनी कलह बढ़ गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अशोक तंवर ने दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर बुधवार को प्रदर्शन किया था. उन्होंने हरियाणा में टिकट बंटवारे में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। शनिवार को तंवर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

अजय सिंह यादव हैं नाखुश

गौरतलब है कि चुनाव के कुछ सप्ताह पहले तंवर को हटा कर कुमारी शैलजा को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बनाया गया और उनके प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाए गए.

अपने बेटे चिरंजीव राव को कांग्रेस द्वारा रेवाड़ी से टिकट दिये जाने के बावजूद पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव नाखुश हैं.

उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट में गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची के बारे में कहा था, ‘‘इनमें से ज्यादातर दलबदलू और गैर कांग्रेसी हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में खुल कर (पार्टी का) विरोध किया था.’’

47 सीटों पर जीत दर्ज की थी बीजेपी

बीजेपी ने 2014 के विधानसभा चुनावों में 47 सीटें जीती थी. इस साल जींद उपचुनाव जीतने के बाद पार्टी के विधायकों की संख्या 48 हो गयी थी. इस बार पार्टी ने 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. दूसरी तरफ कांग्रेस के 17 विधायक हैं.

बीजेपी और कांग्रेस के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल, शिरोमणि अकाली दल, जननायक जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, स्वराज इंडिया और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भी चुनाव मैदान में हैं.

दिलचस्प कहानी : 17 साल RSS प्रचारक रहने वाले खट्टर कैसे बन गये सीएम? ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान दिल्ली में चलाते थे दुकान

हरियाणा में Congress को झटका, अशोक तंवर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
नसरपुर: 4 साल की बच्ची का रेप करने वाला भीमराव कांबले चढ़ेगा सूली! फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
4 साल की बच्ची का रेप और मर्डर करने वाला भीमराव कांबले सूली पर चढ़ेगा! मिली फांसी की सजा
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
नसरपुर: 4 साल की बच्ची का रेप करने वाला भीमराव कांबले चढ़ेगा सूली! फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
4 साल की बच्ची का रेप और मर्डर करने वाला भीमराव कांबले सूली पर चढ़ेगा! मिली फांसी की सजा
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
NASA Swift Telescope: धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
Toddler Behaviour: टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
Pusa Basmati 1882: कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
Embed widget