एक्सप्लोरर

हरियाणा: बीएसपी ने आईएनएलडी से गठबंधन तोड़ा, बीजेपी के बागी सासंद राजकुमार सैनी से हाथ मिलाया

अप्रैल 2018 में बीएसपी और आईएनएलडी ने हरियाणा में गठबंधन का एलान किया था. आईएनएलडी के साथ गठबंधन टूटने का ठीकारा बीएसपी पर ही फोड़ा है.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा की राजनीति काफी दिलसच्प हो गई है. जींद उपचुनाव में मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल की करारी हार के बाद मायावती की पार्टी बीएसपी ने उनके साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है. आईएनएलडी के साथ 9 महीने पुराना गठबंधन तोड़ते हुए बीएसपी ने अपने नए सहयोगी का एलान भी कर दिया है. बीएसपी अब राज्य में बीजेपी के बागी सासंद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ इस साल होने वाले लोकसभा और राज्यसभा चुनाव लड़ेगी.

आईएनएलडी के साथ गठबंधन तोड़ते हुए बीएसपी के राज्य अध्यक्ष ने कहा, ''मायावती के आदेश पर हमने गठबंधन तोड़ने का एलान किया है. हम लोकसतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ मिलकर इस साल होने वाला लोकसभा और राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे.''

नए गठबंधन के बाद बीएसपी हरियाणा में 10 में से 8 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, जबकि एलएसपी के हिस्से में 2 सीटें आएंगी. हालांकि विधानसभा चुनाव में बीएसपी राज्य की 90 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं 55 सीटें एलएसपी के हिस्से आएंगी.

कुछ दिन पहले ही मायावती ने चौटाला परिवार में छिड़ी जंग के बाद गठबंधन तोड़ने के संकेत दे दिए थे. मायावती ने राज्य के नेताओं के साथ पिछले हफ्ते हुई बैठक में साफ किया था कि अगर चौटाला परिवार साथ नहीं आता है, तो वह आईएनएलडी के साथ गठबंधन जारी नहीं रखेंगी.

बीजेपी के बागी सासंद हैं सैनी

बात अगर राजकुमार सैनी की करें तो उन्होंने 2016 में जाट आरक्षण के बाद ही बीजेपी से बगावत करना शुरू कर दिया था. जींद उपचुनाव से सैनी की पार्टी ने पहली बार राज्य में चुनाव लड़ा और करीब 13 हजार वोट पाने में कामयाब रही, जो कि आईएनएलडी के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन था.

अजय चौटाला और उनके बेटों के अलग पार्टी बनाने के बाद से ही राज्य में आईएनएलडी की स्थिति काफी कमजोर हुई है. जींद उपचुनाव में अजय चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला दूसरे नंबर पर रहे.

अप्रैल 2018 में बीएसपी और आईएनएलडी ने हरियाणा में गठबंधन का एलान किया था. गठबंधन टूटने पर प्रतिक्रिया देते हुए आईएनएलडी के नेता अभय चौटाला ने कहा कि बीएसपी ने हमारे साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया था, पर अब वह खुद ही अलग हो गए.

2014 में हुआ लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य की 10 में से 7 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. आईएनएलडी को 2 और कांग्रेस को 1 सीट पर कामयाबी मिली थी, जबकि बीएसपी का खाता भी नहीं खुला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget