एक्सप्लोरर

'पिताजी आपकी उम्र हो गई, मैं सीएम बनूंगा', अमित शाह ने दीपेंद्र और भूपेंद्र हुड्डा पर फिर साधा निशाना

Haryana Assembly Election: अमित शाह ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया. इसके साथ ही उन्होंने कई आरोप भी लगाए. 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा, 'एक कहावत है- 'एक अनार और 100 बीमार'! कांग्रेस की ऐसी ही स्थिति हो गई है.  हुड्डा साहब कहते हैं- मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, लेकिन उनके युवराज भी तैयार हैं और कह रहे हैं- पिताजी आपकी उम्र हो गई है, मैं मुख्यमंत्री बनूंगा. उधर कुमारी शैलजा भी तैयार हैं और प्रियंका जी के खेमे से रणदीप सुरजेवाला भी तैयार हो गए हैं.  भैया क्यों झगड़ रहे हो, न आपका (कांग्रेस) बहुमत आना है और न ही आपका (कांग्रेस) मुख्यमंत्री बनना है, मुख्यमंत्री भाजपा का बनेगा.'

अमित शाह ने कहा, 'एक ओर कांग्रेस के 10 साल, परिवार और दामाद कल्याण के 10 साल. दूसरी ओर भाजपा के 10 साल, बिना खर्ची, बिना पर्ची युवाओं के विकास के 10 साल. एक ओर कांग्रेस के 10 साल, लूट के 10 साल. दूसरी ओर भाजपा के 10 साल, सुशासन के 10 साल. एक ओर कांग्रेस के 10 साल, दलितों और पिछड़ों के अपमान के 10 साल. दूसरी ओर भाजपा के 10 साल, 36 बिरादरी के विकास के 10 साल. इन दोनों के बीच आपको निर्णय करना है.'

राहुल गांधी पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा, 'इन दिनों, राहुल बाबा हरियाणा में घूम रहे हैं, वे कह रहे हैं कि 'अग्निवीर योजना', हरियाणा के युवाओं को बेकार कर देगी. भाइयों-बहनों इनका भरोसा मत करना, ये झूठ बोलने की मशीन हैं, अग्निवीर योजना को राहुल बाबा समझे ही नहीं हैं. अग्निवीर योजना, हमारी सेना को युवा रखने का कार्यक्रम है. अग्निवीर योजना, युवाओं को बेकार करने का कार्यक्रम नहीं है. आज मैं वादा कर रहा हूं कि एक-एक युवा को हरियाणा और भारत सरकार पेंशन वाली पक्की नौकरी देगी. मोदी जी ने पिछड़ा समाज के कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी और राहुल बाबा, अमेरिका जाकर कहते हैं कि दलितों और पिछड़ों का विकास हो चुका है, अब उन्हें आरक्षण की जरूरत नहीं है. राहुल बाबा, जब तक संसद में भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक हम आरक्षण को हाथ नहीं लगाने देंगे.'

MSP पर क्या कहा?

अमित शाह ने कहा, 'राहुल बाबा कहते हैं कि हम MSP पर कानून लाएंगे! अरे ​हरियाणा वालों, 10 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन गेंहू और धान के अलावा किसी और फसल को MSP पर खरीदती थी. भाजपा सरकार ने हरियाणा में 24 फसलों को MSP पर खरीदने का निर्णय किया है. राहुल बाबा, आपका एक भी राज्य ऐसा है, जो 24 फसलों को MSP पर खरीदता है?'

ये भी पढ़ें: CJI डीवाई चंद्रचूड़ जीते है वीगन लाइफ! बोले- 'मुझे समझाने में मेरी बेटी को लगे 10 साल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget