एक्सप्लोरर

Gujarat Election: 'सूरत ईस्ट में चुनाव पर लगाई जाए रोक', ड्रामे के बाद उम्मीदवार की नामांकन वापसी पर AAP की चुनाव आयोग से मांग

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के सूरत से आप प्रत्याशी कंचन जरीवाला के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने चुनाव आयोग से कहा कि डरा धमकाकर जरीवाला को नामांकन नहीं भरने दिया गया.

Manish Sisodia demands to stop election process: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रत्याशी कंचन जरीवाला को सूरत से चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन कंचन जरीवाला का अपहरण हो गया है. इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया केंद्रीय चुनाव आयोग के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे. केंद्रीय चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक आप कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए 12:00 बजे के बाद का समय मांगा था. उसी मांग के साथ ही उन्होंने धरना देना शुरू कर दिया था.

चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग

मनीष सिसोदिया ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर ली है. उन्होंने अपने प्रत्याशी के अपहरण के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है. चुनाव आयोग को शिकायत देकर बाहर आए मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग से हमने मांग की है कि सूरत ईस्ट में चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए. हमारे उम्मीदवार को पहले किडनैप किया गया और फिर बंदूक के बल पर नामांकन वापस कराया गया. इसलिए चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. सिसोदिया ने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर जल्दी एक्शन लेगा.

'लोकतंत्र की लूट'

आप प्रत्याशी कंचन जरीवाला के अपहरण के लिए पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है. सिसोदिया ने कंचन जरीवाला के अपहरण को लोकतंत्र की लूट करार दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप कैंडिडेट का अपहरण हो गया है. गन पॉइंट पर उसका नामांकन वापस कराया गया. चुनाव आयोग के लिए इससे बड़ी इमरजेंसी क्या हो सकती है? इसलिए तुरंत एक्शन की प्रार्थना लेकर हम लोग केंद्रीय चुनाव आयोग के दरवाजे पर आए हैं.

क्या कहा अरविंद केजरीवाल ने

अरविंद केजरीवाल ने कंचन जरीवाला के अपहरण पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुंडों और पुलिस के दम पर उम्मीदवारों को अगवा करके उनका नामांकन वापस करवाया जा रहा है. इस किस्म की सरेआम गुंडागर्दी भारत में कभी नहीं देखी गई. फिर चुनाव आयोग का क्या मतलब रह गया? फिर तो जनतंत्र खत्म है.

यह भी पढ़ें:Gujarat Election 2022: गुजरात में AAP उम्मीदवार कंचन जरीवाला का नामांकन कैसे हुआ वापस? सिसोदिया ने BJP का नाम लेकर बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget