एक्सप्लोरर

Goa Election 2022: कांग्रेस को एक और झटका, टिकट न मिलने से नाराज बेंजामिन सिल्वा ने छोड़ी पार्टी, TMC में हुए शामिल

Goa Assembly Election 2022 Update: वेलिम सीट से टिकट नहीं मिलने के नाराज पूर्व विधायक बेंजामिन सिल्वा ने कांग्रेस को अलविदा कहकर टीएमसी का दामन थाम लिया है.

Goa Assembly Election 2022: गोवा विधानसभा चुनाव रोचक होते जा रहे हैं, क्योंकि दल बदल का खेल तटीय राज्य में तेज़ हो चला है. टीएमसी और आम आदमी पार्टी के राज्य के चुनावों में कूदने के चलते यहां की सियासी हलचलें सुर्खियों में हैं. अब गोवा में कांग्रेस को एक और झटका लगा है.

वेलिम सीट से टिकट नहीं मिलने के नाराज कांग्रेस के पूर्व विधायक बेंजामिन सिल्वा ने कांग्रेस को अलविदा कहकर टीएमसी का दामन थाम लिया है. अगस्त 2020 में कांग्रेस में वापसी करने वाले सिल्वा पार्टी टिकट के लिए तरस रहे थे. वहीं कांग्रेस ने वेलिम सीट से सेविओ डिसिल्वा को उम्मीदवार बनाया है. 

बेंजामिन सिल्वा ने 2017 में फिलिप नेरी रॉड्रिक्स को टिकट देने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी. हालांकि रॉड्रिक्स ने चुनाव जीत लिया, लेकिन बाद में वह नौ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ BJP में शामिल हो गए. सिल्वा ने औपचारिक फैसले की घोषणा से पहले अपने फेसबुक प्रोफाइल को बदल दिया और कांग्रेस के बैनर को अपने प्रोफाइल से हटा दिया था.

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विल्फ्रेड ने बुधवार को गोवा विधानसभा की सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया. बीजेपी की ओर से राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा किए जाने से पहले विल्फ्रेड ने पार्टी का साथ छोड़ दिया. वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने गुरुवार को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2022: हरिद्वार में नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी, जानें उम्मीदवारों को किन नियम और निर्देशों का रखना होगा ध्यान

बीजेपी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. सीएम प्रमोद सावंत सांकेलिम से और डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर मडगांव से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि  उत्पल पर्रिकर (पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे) और उनका परिवार हमारा परिवार है. हमने उन्हें दो विकल्प दिए थे. लेकिन उन्होंने पहले के लिए मना कर दिया. दूसरे विकल्प पर उनसे चर्चा की जा रही है. हमें लगता है कि वह मान जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2022: बीजेपी में टिकट को लेकर बन चुकी है अंतिम राय, जानिए- कब आएगी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget