एक्सप्लोरर

Goa: गणेश गांवकर बने प्रोटेम स्पीकर, कल 39 विधायक लेंगे शपथ, BJP के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार

बीजेपी ने गोवा विधानसभा चुनावों में 20 सीटें जीतीं, जो कि बहुमत से एक कम है. हालांकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

गोवा विधानसभा चुनाव में 20 सीटें जीतकर बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अभी सस्पेंस है. बीजेपी विधायक गणेश गांवकर ने राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ले ली है. अब बाकी 39 विधायकों को कल (15 मार्च) शपथ दिलाई जाएगी.

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'राज्यपाल ने हमारे MLA गणेश गांवकर को शपथ दिलाई है. राज्यपाल ने उनको हमारे बाकी विधायकों को शपथ दिलाने के लिए नियुक्त किया है. 39 विधायकों को शपथ दिलाने के लिए 15 मार्च को सुबह 11:30 बजे सदन में बुलाया है.'

नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे गांवकर
गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई ने गणेश गांवकर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. दक्षिण गोवा के सांवोर्देम विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार भाजपा विधायक रहे गांवकर मंगलवार को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे और राज्य विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. राज्य विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव की सुविधा प्रदान करेंगे.

बीजेपी ने 14 फरवरी को हुए राज्य विधानसभा चुनावों में 20 सीटें जीतीं, जो कि बहुमत से एक कम है. हालांकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. पार्टी को तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायकों से बिना शर्त समर्थन के पत्र मिल चुके हैं, जो संभावित रूप से 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में ट्रेजरी बेंच की संख्या को 25 तक ले जा सकते हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी की मुख्य दावेदार, कांग्रेस, केवल 11 सीटें जीत सकी, जिसमें एक और सीट उसके गठबंधन सहयोगी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने जीती.

ये भी पढ़ें-
Uttarakhand New CM: कौन संभालेगा उत्तराखंड की कमान? इस तारीख को होगा एलान! रेस में हैं ये नाम

कोरोना से मौत पर मुआवजे के झूठे दावों पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, कहा- ऐसी कल्पना भी नहीं की थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget