एक्सप्लोरर

Goa Election 2022: गोवा विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने जारी किया मेनिफेस्टो, जनता से किए 10 बड़े वादे, जान लीजिए 

Goa Election News: गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं. इसके लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी. फिलहाल सभी पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं. 

Goa Election Update: गोवा विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया. इसमें पार्टी ने जनता से कई बड़े वादे किए हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) और गोवा बीजेपी अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े की उपस्थिति में घोषणा पत्र जारी किया. इसमें गोवा को सशक्त बनाने, पर्यटन को बढ़ाने और गरीबी को खत्म करने जैसे बड़े वादे किए गए हैं. चलिए इन वादों पर एक नजर डाल लेते हैं.

घोषणा पत्र में किए गए ये बड़े वादे

1. बीजेपी के घोषणापत्र में अगले 10 वर्षों में 50 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का वादा किया गया है.

2. पार्टी ने कहा कि वह गोवा में हर घर में एक साल में 3 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराएगी ताकि गृहणियों पर वित्तीय बोझ कम हो सके.

3. डीडीएसएसवाई (दीन दयाल स्वास्थ्य सेवा योजना) के तहत वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करने का वादा किया गया है.

4. गोवा खनिज विकास निगम के माध्यम से सत्ता में लौटने के छह महीने के भीतर खनन गतिविधियों (2018 से निलंबित) राज्य के लिए राजस्व का एक प्रमुख स्रोत बहाल करने का वादा किया.

5. अगले पांच वर्षों में अंतर्देशीय पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन, विरासत और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ साहसिक खेलों व समुद्र तट पर्यटन के आसपास मौजूदा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के साथ पर्यटकों की संख्या को दोगुना करने की बात कही है.

6. गोवा को बैठकों, प्रोत्साहनों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों (एमआईसीई), पर्यटन उद्योग के एक प्रमुख खंड के लिए एक एशियाई केंद्र बनाने का वादा किया.

7. खेल के मोर्चे पर बीजेपी ने गोवा से भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैयार करने के लिए मिशन गोल्ड कोस्ट शुरू करने का आश्वासन दिया है.

8. बीजेपी ने कहा कि सत्ता में लौटने पर सरकार तटीय राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए करों की अधिकतम सीमा तय करेगी.

9. घोषणापत्र में कहा गया है कि अगले पांच वर्षों में योग्य परिवारों को महिलाओं के लिए दो प्रतिशत और पुरुषों के लिए चार प्रतिशत की ब्याज दर पर आवास ऋण प्रदान किया जाएगा.

10. पार्टी ने मनोहर पर्रिकर कल्याण कोष शुरू करने का आश्वासन दिया जो हर पंचायत के लिए तीन करोड़ रुपये तक का एक सामान्य विकास कोष होगा और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए हर नगरपालिका के लिए पांच करोड़ रुपये तक होगा. 

यह भी पढ़ेंः UP Assembly Election 2022: किसी ने मुफ्त बिजली, किसी ने किया नौकरियों का वादा...बीजेपी के 'संकल्प' और सपा के 'वचन' की खास बातें

Punjab Election: सीएम चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी को कोर्ट ने 3 दिनों की रिमांड पर भेजा, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget