एक्सप्लोरर

रमजान में चुनाव: इलेक्शन कमीशन ने कहा- पूरे महीने चुनाव टालना संभव नहीं, शुक्रवार का ख़याल रखा

देश में रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा हो गई है. रमजान के महीने में चुनाव होने को लेकर कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं ने एतराज जताया था. इसे लेकर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया आ गई है.

Lok Sabha Election 2019: चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान किया है. चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. कुछ मुस्लिम धर्म गुरु और मुस्लिम नेताओं ने रमजान के महीने में चुनाव की तारीखें रखने पर एतराज जताया. हालांकि अब चुनाव आयोग ने सामने आते हुए कहा है कि उन्होंने तारीखों के एलान के वक्त त्योहार का ख़याल रखा गया है, पर पूरे महीने चुनाव टालना संभव नहीं था.

चुनाव आयोग ने कहा, ''रमजान के दौरान चुनाव होंगे, क्योंकि पूरा महीना चुनाव टालना संभव नहीं थी. हालांकि शुक्रवार और त्योहार के दिन चुनाव नहीं हों, इस बात का ख़याल रखा गया है.''

इससे पहले रमजान के दिनों में आम चुनाव की तारीखें पड़ने के बाद लखनऊ में मुस्लिम धर्म गुरु खालिद रशीद फिरंगी महली, बंगाल में ममता सरकार के मंत्री फिरहाद करीम और दिल्ली में आप विधायक अमानतुल्ला ने एतराज जताया था. इन लोगों ने कहा था कि रमजान के महीने में वोट डालने में करोड़ों रोजेदारों को परेशानी होगी.

इन नेताओं और धर्मगुरुओं के विपरीत एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव को लेकर अलग प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव तिथि पर आपत्ती जताने वालों को भी आड़े हाथों लिया.

रमजान के पवित्र महीने में लोकसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "इस महीने में चुनाव का विरोध करने वालों को रमजान के बारे में क्या जानकारी है? भारत में रमजान चांद की स्थिति के हिसाब से 5 मई से शुरू होगा और ईद होगी 4 या 5 पांच जून को. जब हमारे देश में चुनाव प्रक्रिया को 3 या 4 जून तक पूरा करना जरूरी है तो, रमजान से पहले चुनाव होना मुमकिन ही नहीं है."

यह भी पढ़ें-

रमजान में चुनाव विवाद: ओवैसी बोले, रोज़े के ईमानी जोश में मुसलमान जमकर करेंगे वोट Lok Sabha Election 2019: पार्टी और उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार के क्या हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget