एक्सप्लोरर

Poll Of Polls: हरियाणा- महाराष्ट्र में बीजेपी के सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फडणवीस और खट्टर फिर बैठेंगे कुर्सी पर

एबीपी न्यूज़ के एग्ज़िट पोल के आंकड़ों की बात करें तो देश की आर्थिक राजधानी वाले प्रदेश महाराष्ट्र में जनता एक बार फिर बीजेपी शिवसेना गठबंधन पर भरोसा जताने जा रही है. वहीं हरियाणा में जनता के बीच बीजेपी का खट्टर फैक्टर काम करता नजर आ रहा है.

नई दिल्ली: एक्जिट पोल के पूर्वानुमानों के मुताबिक भाजपा महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में भारी बहुमत से विधानसभा जीतने जा रही है. महाराष्ट्र में बीजेपी जहां शिवसेना के साथ गठबंधन में लड़ रही है. महाराष्ट्र में अगर एग्ज़िट पोल की भविष्यवाणी सच हुई तो कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा. दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आए विभिन्न एक्जिट पोल के नतीजों में विपक्षी गठबंधन की सीटों को नंबरों कुछ अंतर जरूर है, लेकिन सभी में एक बात समान है कि बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को महाराष्ट्र और हरियाणा में दो-तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है.

महाराष्ट्र को लेकर क्या कहता है अलग अलग चैनलों का एग्ज़िट पोल एबीपी-सीवोटर के एग्ज़िट पोल के मुताबिक बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 210 सीटें और कांग्रेस-राकांपा को 63 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. वहीं अन्य के खाते में 15 सीटें जा सकती हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना को 166-194 सीटें और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 72-90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. न्यूज18-इप्सॉस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 142 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना 102 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस और राकांपा को केवल 17 और 22 सीटें ही मिल पाएंगी.

Poll Of Polls: हरियाणा- महाराष्ट्र में बीजेपी के सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फडणवीस और खट्टर फिर बैठेंगे कुर्सी पर

Maharashtra Exit Poll 2019: फडणवीस दोबारा बनेंगे सीएम, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को जनता ने नकारा

हरियाणा को लेकर क्या कहता है अलग अलग चैनलों का एग्ज़िट पोल हरियाणा को लेकर आए लगभग सभी एग्ज़िट पोल में भी बीजेपी के दोबारा सत्ता की चाभी हथियाती नजर आ रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक खट्टर सिर एक बार फिर जीत का सेहरा बंधने जा रहा है. एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 70, कांग्रेस को 8 और अन्य को 12 सीटें मिलने का अनुमान है. सीएनएन-इप्सॉस का अनुमान है कि हरियाणा में भाजपा को 75 और कांग्रेस को 10 सीटें मिलेंगी. टाइम्स नाउ के आंकड़ों की बात करें तो यहां भी बीजेपी को साफ बहुमत मिलता नजर आ रही है. टाइम्स नाउ के आंकड़े के मुताबिक बीजेपी+ को 71, कांग्रेस+ को 11 और अन्य के खाते में 8 सीटें जाने का अनुमान है.

Poll Of Polls: हरियाणा- महाराष्ट्र में बीजेपी के सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फडणवीस और खट्टर फिर बैठेंगे कुर्सी पर

Haryana Exit Poll 2019: खट्टर के दोबारा कुर्सी पर बैठने का रास्ता का साफ, सिंगल डिजिट पर सिमट जाएगी कांग्रेस

साल 2014 में क्या रहे थे महाराष्ट्र के नतीजे साल 2014 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी. यहां बता दें कि शिवसेना और बीजेपी ने चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद गठबंधन में आ गए थे और बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे. वहीं, कांग्रेस 41 सीटों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी रही थी. 2014 में कांग्रेस और एनसीपी ने भी अलग-अलग चुनाव लड़ा था. इस बार बीजेपी, शिवसेना के साथ तो वहीं कांग्रेस एनसीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है.

साल 2014 में हरियाणा में क्या रहे थे नतीजे? हरियाणा में इस वक्त बीजेपी की सरकार है. पिछले चुनाव साल 2014 में हुए थे. राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 47 सीटे जीती थी. वहीं कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आई थी. आईएनएलडी को 19 सीटों पर जीत मिली थी. हरियाणा जनहित कांग्रेस को राज्य में दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणी अकाली दल को एक-एक सीटों पर जीत मिली थी. साल 2014 में राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget