एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी लेकिन बहुमत से दूर: ओपिनियन पोल

सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा 18.8 प्रतिशत, बीजेपी को 33.3 प्रतिशत, कांग्रेस को 12.4 प्रतिशत, आजसू को 4.6 प्रतिशत, जेवीएम को 7.7 प्रतिशत और अन्य के हिस्से 23.2 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है.

नई दिल्ली: झारखंड में सभी राजनीतिक दल आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही हर वह सियासी तीर छोड़ रहे हैं जिससे कि विपक्षी दल के सियासी किले में सेंध लग सके. किसका ब्रह्मास्त्र कितना सफल, यह 23 दिसंबर को पता चलेगा. बता दें कि झारखंड विधानसभा सभा चुनाव 30 नवंबर से शुरू होकर पांच चरणों में होंगे. मतगणना 23 दिसंबर को होगी. सभी राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. झारखंड में सत्ता के शिखर पर कौन बैठेगा यह तो वक्त के गर्भ में छुपा हुआ है. हालांकि, चुनाव से कुछ दिन पहले सी वोटर ने जनता का मूड जानने की कोशिश की है. चुनावी सर्वे के मुताबिक झारखंड में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है हालांकि पूर्ण बहुमत से दूर रहने की संभावना है.

किसके हिस्से क्या वोट शेयर? सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा 18.8 प्रतिशत, बीजेपी को 33.3 प्रतिशत, कांग्रेस को 12.4 प्रतिशत, आजसू को 4.6 प्रतिशत, जेवीएम को 7.7 प्रतिशत और अन्य के हिस्से 23.2 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है.

किसे कितनी सीटें? सी वोटर सर्वे के मुताबिक जेएमएम को 18 से 28 सीटें, बीजेपी को 28 से 38 सीटें, कांग्रेस को 4 से 10 सीटें, आजसू को 3 से 9 सीटें, जेवीएम को 3 से 9 सीटें और अन्य के हिस्से भी 3 से 9 सीटें मिल सकती हैं. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजेडी के बीच गठबंधन है.

सीएम उम्मीदवार की लोकप्रियता झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास को 28 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है. वहीं, जेएमएम के हेमंत सोरेन को 22.7 प्रतिशत तो बाबूलाल मरांडी को 21.9 प्रतिशत, अर्जुन मुंडा को 8.2 प्रतिशत तो आजसू के सुदेश कुमार महतो 3.2 लोगों ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में अपनी पसंद बताया है.

कैसे हुआ सर्वे? इस सर्वे में नवंबर के महीने में 81 विधानसभा के 8923 लोगों से राय ली गई है.

झारखंड के चुनाव 30 नवंबर से शुरू होकर पांच चरणों में होंगे. मतगणना 23 दिसंबर को होगी. झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव होगा. 30 नवंबर को पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. 7 दिसंबर को दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी. तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर को चुनाव होगा. इसके अलावा चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. वहीं पांचवें चरण में 16 सीटों पर चुनाव होगा जिसके तहत 20 दिसंबर को वोटिंग होगी. झारखंड में 23 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनावी नतीजों का एलान होगा.

पांच चरणों में चुनाव पहला चरण (13 सीट) - 30 नवंबर दूसरा चरण (20 सीट) - 7 दिसंबर तीसरा चरण (17 सीट) - 12 दिसंबर चौथा चरण (15 सीट) - 16 दिसंबर पांचवां चरण (16 सीट) - 20 दिसंबर

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है. 30 नंवबर से शुरू होने वाले चुनाव में 9 ज़िले नक्सल प्रभावित हैं और 13 अति प्रभावित हैं. इसके अलावा 67 विधानसभा सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आती हैं जो संवेदनशील हैं.

यहां जानें चुनाव की तारीखों और शेड्यूल की पूरी जानकारी

पहला चरण पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर 2019 को होगा और इसके लिए गजट नेटिफिकेशन 6 नवंबर को जारी किए गये. उम्मीदवारों के नामांकन के लिए आखिरी तारीख 13 नवंबर था और नामांकन की स्क्रूटनी के लिए 14 नवंबर की तारीख थी. इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 16 नवंबर थी. चुनावी नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे.

दूसरा चरण दूसरे चरण का चुनाव 7 दिसंबर 2019 को होगा और इसके लिए गजट नेटिफिकेशन 11 नवंबर को जारी किए गये. उम्मीदवारों के नामांकन के लिए आखिरी तारीख 18 नवंबर था और नामांकन की स्क्रूटनी के लिए 19 नवंबर की तारीख थी. इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 21 नवंबर थी. चुनावी नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे.

तीसरा चरण तीसरे चरण का चुनाव 12 दिसंबर 2019 को होगा और इसके लिए गजट नेटिफिकेशन 16 नवंबर को जारी किए गये. उम्मीदवारों के नामांकन के लिए आखिरी तारीख 25 नवंबर थी और नामांकन की स्क्रूटनी के लिए आखिरी तारीख 26 नवंबर थी. इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 28 नवंबर थी. चुनावी नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे.

चौथा चरण चौथे चरण का चुनाव 16 दिसंबर 2019 को होगा और इसके लिए गजट नेटिफिकेशन 22 नवंबर को जारी किए गये. उम्मीदवारों के नामांकन के लिए आखिरी तारीख 29 नवंबर है और नामांकन की स्क्रूटनी के लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर तय की गई है. इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 2 दिसंबर है. चुनावी नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे.

पांचवां चरण पांचवें चरण का चुनाव 20 दिसंबर 2019 को होगा और इसके लिए गजट नेटिफिकेशन 26 नवंबर को जारी किए गये. उम्मीदवारों के नामांकन के लिए आखिरी तारीख 3 दिसंबर है और नामांकन की स्क्रूटनी के लिए आखिरी तारीख 4 दिसंबर तय की गई है. इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 दिसंबर है. चुनावी नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे.

झारखंड विधानसभा की मौजूदा हालत इस समय झारखंड में बीजेपी के रघुवर दास मुख्यमंत्री हैं. 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 37 सीट जीतकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) के साथ सरकार बनाई थी. ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) ने पांच सीटें जीती थीं. वहीं चुनाव के बाद झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के जीते हुए 8 में से 6 विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने में सहयोग किया था. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 19, कांग्रेस 6 और अन्य 6 सीटें जीतने में कामयाब रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget