एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: वोटिंग के दिन दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी पिक एंड ड्रॉप सर्विस

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है. दिल्ली चुनाव के नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है, जबकि नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को होगी. वोटिंग से जुड़े नियमों की पूरी जानकारी चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर दी है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने वोटिंग के दौरान सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों को राहत देने के लिए कुछ सुविधाओं का एलान भी किया है.

दिव्यांग व्यक्तियों को चुनाव आयोग रैंप, व्हीलचेयर और पिक एंड ड्रॉप जैसी सर्विस मुहैया करवाए. सीनियर सिटीजन्स भी वोटिंग के दौरान पिक एंड ड्रॉप सर्विस के लिए चुनाव आयोग से निवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो भी वोटर पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे उन्हें डिजीटल फोटो वोटर स्लिप का इस्तेमाल करने की छूट दी जाएगी.

डिजीटल वोटर स्लिप डाउनलोड करने के लिए वोटर्स को गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से वोटर हेल्पलाइन का एप डाउनलोड करना होगा. इस एप के जरिए वोटर्स अपने डिजीटल फोटो वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. यूजर्स इस सुविधा का इस्तेमाल वोटर आईडी के लिए दिए गए अपने नंबर के जरिए भी कर सकते हैं.

दिल्ली चुनाव: सिख वोटर्स को लुभाने के लिए कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, कैप्टन अमरिंदर सिंह इन इलाकों में करेंगे प्रचार

आप और बीजेपी में मुख्य टक्कर

दिल्ली चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी के मुख्य टक्कर है. हालांकि लोकसभा चुनाव में 22 फीसदी वोट पाने वाले कांग्रेस भी अपनी खोई जमीन को वापस हासिल करना चाहती है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं बीजेपी ने एलजेपी-जेडीयू के साथ गठबंधन किया है, जबकि कांग्रेस, आरजेडी के साथ मिलकर दिल्ली चुनाव लड़ रही है. बीजेपी ने 67 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जबकि कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. बाकी बची हुई सीटें दोनों पार्टियों के सहयोगियों के हिस्से में गई हैं.

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, चुनाव आयोग ने इसलिए नोटिस भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget