एक्सप्लोरर

DUSU Elections: छात्र संगठन कर रहे मतदाताओं को लुभाने का हरसंभव प्रयास, जानें किस मुद्दों पर लड़ी जा रही चुनाव

DUSU Elections 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र संगठन अपने मुद्दों के जरिए वोटरों को लुभानें का हर प्रयास कर रहे हैं. चुनाव आगामी 22 सितंबर को होने हैं.

DUSU Elections 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम हटाने की मांग से लेकर छात्रावास के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने, छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो के रियायती पास और कॉलेज परिसरों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने तक के वादे कर रहे हैं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह ने कहा कि कैम्पस का माहौल उत्साहजनक है और उल्लेखनीय है कि 90 फीसदी छात्र पहली बार चुनाव में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं.

ABVP ने की छात्र गर्जना रैली 
आशुतोष सिंह ने कहा, "उम्मीदवार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं और वे कक्षाओं, कैंटीन तथा छात्रावासों में जाने समेत प्रचार के विभिन्न माध्यमों के जरिए साथी छात्रों के साथ सक्रियता से जुड़ रहे हैं." एबीवीपी ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ और साउथ कैम्पस में छात्र गर्जना रैली आयोजित की. 

उसने एक बयान में कहा कि इस रैली का मकसद छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो के रियायती पास, प्रत्येक कॉलेज परिसर में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाना, खेल सुविधाओं और नए छात्रावास में सुधार लाना और कैम्पस के सम्पूर्ण बुनियादी ढांचे में सुधार लाने जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत करना था.

NSUI में महिला केंद्रित घोषणापत्र
कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंस यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय सचिव और मीडिया प्रभारी लोकेश चुग ने कहा कि संगठन भी सक्रियता से प्रचार कर रहा है. उन्होंने कहा, "हमारे प्रमुख उद्देश्य कैम्पस के बुनियादी ढांचे में सुधार लाना, छात्रावास सुविधाओं जैसे मुद्दों को हल करना और यह सुनिश्चित करना है कि छात्र कैम्पस जीवन का भरपूर आनंद उठाएं."

एनएसयूआई के एक वरिष्ठ सदस्य ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह दो चुनाव घोषणापत्र जारी करेंगे जिसमें से एक 'महिला केंद्रित' होगा.

पिछली बार चुनाव 2019 में हुआ था चुनाव
वाम दल से संबद्ध ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने पहले कहा था कि यह चुनाव चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पर जनमत संग्रह है. छात्र संघ चुनाव चार साल के अंतराल के बाद 22 सितंबर को होंगे. पिछली बार चुनाव 2019 में हुआ था.

ये भी पढ़ें- EXPLAINED: संसद के विशेष सत्र में पेश होगा सीईसी और ईसी की नियुक्ति का विधेयक! सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget