एक्सप्लोरर

कांग्रेस के राज्यों MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में NDA का बोलबाला, जानें किसको कितनी सीटें- सर्वे

लोकसभा चुनावों से पहले हुए सर्वे में कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है. सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी नीत एनडीए यूपीए पर भारी पड़ सकता है.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव की तारीखों को एलान कर दिया है. इस बीच ABP न्यूज़ ने C-वोटर के साथ मिलकर देश का मूड जानने की कोशिश की है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान इन तीनों राज्यों में पिछले साल के आखिर में बीजेपी को हराकर कांग्रेस ने सरकार बनाई. लेकिन लोकसभा चुनावों से पहले हुए सर्वे में कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है. सर्वे के मुताबिक, इन तीनों राज्यों में बीजेपी नीत एनडीए यूपीए पर भारी पड़ सकता है. मध्य प्रदेश में किसकों कितनी सीटें? सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं. यहां बीजेपी नीत एनडीए को 24 सीटें और यूपीए को 5 सीटें मिल सकती हैं. मध्य प्रदेश में साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ दो सीटों पर कब्जा किया था. छत्तीसगढ़ में किसकों कितनी सीटें? सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं. यहां बीजेपी नीत एनडीए को 6 सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 5 सीटें मिल सकती हैं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा किया था. सर्वे: यूपी में NDA पर भारी पड़ सकता है बुआ-बबुआ का महागठबंधन, जानें किसको मिलेंगी कितनी सीटें राजस्थान में किसकों कितनी सीटें? सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं. यहां बीजेपी नीत एनडीए को 20 सीटें और यूपीए को 5 सीटें मिल सकती हैं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर कब्जा किया था. पिछले सर्वे के मुकाबले किसका फायदा किसका नुकसान-
  • मध्य प्रदेश- 24 जनवरी को किए गए सर्वे में मध्य प्रदेश में बीजेपी नीत एनडीए को 23 सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 6 सीटें मिलने का अनुमान था. यानी इस सर्वे में एनडीए को एक सीट का फायदा और यूपीए को एक सीट का नुकसान हुआ है.
  • छत्तीसगढ़- 24 जनवरी को किए गए सर्वे में छत्तीसगढ़ में बीजेपी नीत एनडीए को 5 सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 6 सीटें मिलने का अनुमान था. यानी इस सर्वे में एनडीए को एक सीट का फायदा और यूपीए को एक सीट का नुकसान हुआ है.
  • राजस्थान- 24 जनवरी को किए गए सर्वे में छत्तीसगढ़ में बीजेपी नीत एनडीए को 18  सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 7 सीटें मिलने का अनुमान था. यानी इस सर्वे में एनडीए को दो सीटों का नुकसान और यूपीए को दो सीटों का फायदा हुआ है.
कैसे हुआ सर्वे? एबीपी न्यूज़- सी वोटर ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर यह सर्वे किया है. ये सर्वे फरवरी 2019 के पहले हफ्ते से लेकर मार्च 2019 के पहले हफ्ते के दौरान किया गया है. इस सर्वे में 50 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे Lok Sabha Election 2019: जानिए- सातों चरण के नामांकन से लेकर वोटिंग तक की सारी जरूरी जानकारी Lok Sabha Election 2019: जानिए- चुनाव के एलान के साथ ही कैसे सरकार के हाथ बंध गए हैं IN DETAIL: लोकसभा चुनाव 2019: जानिए आपके यहां कब है मतदान, कितने चरणों में है वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget