एक्सप्लोरर

‘रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन कर रहे केजरीवाल’, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का AAP पर निशाना

Delhi Assembly Elections 2025: नुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है. दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा. केजरीवाल भ्रष्टाचार का उदहारण बन गए हैं.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं. ऐसे में नेताओं और मंत्रियों की ओर से आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार (5 जनवरी, 2025) को अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप संयोजक ने दिल्ली को लूटने का काम किया है. दिल्ली की जनता केजरीवाल से मुक्ति पाना चाहती है. दिल्ली में रहने वाले हिमाचली लोग भी भाजपा को ही जिताएंगे. 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है. दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा. केजरीवाल भ्रष्टाचार का उदहारण बन गए हैं. उनके सभी नेता जेल में हैं. आम आदमी पार्टी दिल्ली के लिए आपदा है. आम आदमी पार्टी के पास तो अब चेहरा ही नहीं है. 

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर क्या बोले अनुराग ठाकुर?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वोट बैंक की राजनीति के लिए रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन कर रहे हैं. जब उनके वोट काटे जाते हैं तो केजरीवाल को तकलीफ होती है. ममता बनर्जी देश में रोहिंग्या मुसलमानों को बसाना चाहती हैं. ममता बनर्जी बांग्लादेशी मुसलमानों की पनाहगार बन गई हैं. केजरीवाल और ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. केजरीवाल और ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं.

पीएम मोदी और भाजपा पर केजरीवाल का निशाना

वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा, “दिल्ली की जनता भाजपा और केंद्र सरकार से बेहद नाराज है. जनता तो भाजपा से बलदा लेने के बैठी है. पीएम मोदी रोज दिल्ली वालों के गालियां देते हैं. जनता चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी. लोग शिकायत करते हैं कि पीएम मोदी हर पांच साल में झूठ बोलने आ जाते हैं. झूठे वादे करते है, लेकिन काम नहीं होता.”

यह भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच मरीजों का इलाज कराना हुआ मुश्किल, वीजा प्रतिबंधों से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget