एक्सप्लोरर

Delhi Election Result 2025: रुझानों के बीच अवध ओझा सर से हाथ मिलाते दिखे रविंद्र नेगी, जानें पटपड़गंज सीट पर कौन है आगे

Delhi Election Result 2025: पटपड़गंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी आप प्रत्याशी अवध ओझा से आगे चल रहे हैं. रुझानों के बीच मतगणना केंद्र के बाहर यह दोनों हाथ मिलाते भी नजर आए हैं.

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में रुझानों के बीच दो विरोधी दल के नेताओं की हाथ मिलाते हुए तस्वीर सामने आई है. यह दोनों नेता पटपड़गंज विधानसभा सीट से आमने सामने हैं. एक रविंद्र सिंह नेगी हैं जो बीजेपी के उम्मीदवार हैं और दूसरे अवध ओझा हैं जो आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं.

अवध ओझा जब CWG स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बने मतगणना केंद्र के बाहर अपने कुछ साथियों के साथ बैठे हुए थे, तभी रविंद्र नेगी उनके पास पहुंचते हैं और उनसे हाथ मिलाते दिखते हैं. इस दौरान इन दोनों नेताओं के बीच कुछ पल के लिए बातचीत भी होती है. वीडियो में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अनिल चौधरी भी यहां बैठे हुए नजर आए हैं.

पटपड़गंज सीट पर कौन आगे?
पटपड़गंज सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र नेगी आगे चल रहे हैं. वह हर राउंड के साथ अपनी लीड बढ़ाते जा रहे हैं. यहां 13 राउंड की गिनती होनी है. फिलहाल पांच राउंड की गिनती हुई है और रविंद्र नेगी 11,989 वोट से आगे चल रहे हैं. 

चुनाव के पहले हुई थी अवध ओझा की AAP में एंट्री
अवध ओझा सोशल मीडिया पर काफी फैमस है. छात्रों के बीच वह ओझा सर के नाम से पहचाने जाते हैं. UPSC की कोचिंग देने के साथ ही वे एक मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी खासे चर्चित रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका पढ़ाने का अंदाज ऐसा वायरल हुआ कि उनकी कोचिंग में छात्रों की तादाद तो बढ़ी ही, साथ ही उनकी कमाई भी खूब बढ़ी. दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आम आदमी पार्टी में आने का न्योता दिया, जिसे ओझा सर ने स्वीकार भी किया. पार्टी में शामिल होते ही ओझा सर को आप का टिकट भी मिल गया.

यह भी पढ़ें...

Delhi Assembly Election Result 2025: सीलमपुर से लेकर मुस्तफाबाद तक, जिन सीटों पर हुआ दंगा, वहां से कैसे आ रहे रुझान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget