एक्सप्लोरर

Karnataka Election: आचार संहिता के बीच PM मोदी के कर्नाटक दौरे पर सिद्धारमैया ने उठाया सवाल, बोले- क्या चुनाव आयोग ने इजाजत दी?

Congress On PM Modi Karnataka Visit: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने 9 अप्रैल को राज्य में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

Siddaramaiah Questions PM Modi Karnataka Visit: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 9 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने सवाल खड़ा किया है. कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होना, इसलिए चुनाव तारीख की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी. 

आदर्श आचार संहिता का जिक्र करते हुए कर्नाटक में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यहां तक कहा कि क्या प्रधानमंत्री के राज्य में कार्यक्रम के लिए चुनाव आयोग ने इजाजत दे दी है? 

आखिर पीएम के कर्नाटक दौरे को लेकर क्या बोले सिद्धारमैया?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिद्धारमैया ने रविवार (2 अप्रैल) को कहा, ''प्रधानमंत्री सरकारी कार्यक्रम के लिए कर्नाटक कैसे जा सकते हैं? क्या चुनाव आयोग ने इस कार्यक्रम के लिए इजाजत दी है? अगर चुनाव आयोग ने इस कार्यक्रम के लिए इजाजत नहीं दी है तो यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.''

9 अप्रैल को कर्नाटक क्यों जा रहे पीएम मोदी?

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने के अवसर पर मैसूर और चामराजनगर जिलों में आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय मेगा इवेंट का उद्घाटन करने के लिए 9 अप्रैल को कर्नाटक का दौरा करेंगे. वह बांदीपुर टाइगर रिजर्व में एक सफारी टूर भी कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, चूंकि 10 मई को राज्य में विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए पीएम मोदी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं. 9 अप्रैल को कर्नाटक में पीएम मोदी का इस साल (2023) का आठवां दौरा होगा. जनवरी से अबतक वह सात बार राज्य का दौरा कर चुके हैं. 

9 अप्रैल का दिन कर्नाटक के लिए अहम

एक तरफ पीएम मोदी 9 अप्रैल को कर्नाटक जा सकते हैं तो वहीं इसी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी राज्य में होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी 9 अप्रैल को कर्नाटक में 'सत्यमेव जयते कार्यक्रम' करने वाले हैं. इसलिए कर्नाटक की राजनीति के लिहाज से इस दिन को काफी अहम माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- Karnataka Elections: कर्नाटक में बीजेपी को मोदी मैजिक की आस! चुनाव से पहले 20 रैलियां करेंगे PM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget