एक्सप्लोरर

हरियाणा: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, ऋण माफी का वादा

कुमारी शैलजा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा-पत्र में सरकारी और निजी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है. कांग्रेस ने हरियाणा में नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए एसटीएफ के गठन का वादा किया है.

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने इसे 'संकल्प पत्र-2019' नाम दिया है. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होना है जबकि नतीजें 24 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के विषयों पर विशेष रूप से ध्यान दिया है.

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा-पत्र में सरकारी और निजी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है. कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों और गरीब लोगों के लिए ऋण माफी का वादा भी किया है.

महिलाओं को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. पार्टी ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थानों, नगर निगमों और नगर परिषदों में भी 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया है. कुमारी शैलजा ने अनुसूचित जाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग समुदाय से आने वाले कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्रों को 12 हजार रुपये सालाना और कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए 15 हजार रुपये सालाना वजीफा देने का भी वादा किया है.

कांग्रेस ने हरियाणा में नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए एसटीएफ के गठन का वादा किया है. इसके अलावा पार्टी हरियाणा में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार में हुये कथित घोटालों की जांच के लिए विशेष जांच पैनल का गठन करेगी. घोषणा पत्र जारी करने के दौरान हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद थे.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा: खेल-बॉलीवुड में दम दिखाने वाली बेटियां राजनीति में पीछे, 58 सीटें ऐसी जहां कभी नहीं बनी महिला विधायक

शिवसेना ने सरकार को कभी अस्थिर नहीं किया: उद्धव

हिंदू इलाके में दीपाली तो मुस्लिम इलाके में सोफिया, दो नामों से प्रचार कर रहीं हैं शिवसेना उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget