एक्सप्लोरर

'बच्चों की स्कूल ड्रेस से लेकर महिलाओं के माथे की बिंदी पर भी GST', चुनावी रैली में बोलीं प्रियंका गांधी

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है. मतदान होने से पहले सभी राजनीतिक पार्टी अपनी जोरदार तरह से प्रचार कर रही हैं.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब 72 घंटों से भी कम ही समय बचा है. ऐसे में वोटरों को साधने के लिए सभी सियासी पार्टियों के दिग्गज चुनावी मैदान में है.इसी बीच दिल्ली की सीमापुरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने बच्चों के मौजे से लेकर महिलाओं की माथे की बिंदी तक GST लगा रखी है. हर चीज पर जीएसटी से महंगाई बढ़ गई है. सरकार महंगाई कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही.

प्रियंका गांधी ने दिया अपने घर का उदाहरण

प्रियंका गांधी ने अपने घर में काम करने वाले लोगों का उदाहरण देते हुए बताया कि मेरे घर में 4 लोग काम करते हैं, जिनमें एक इटावा, एक गढ़वाली, एक मध्य प्रदेश और एक तमिलनाडु से हैं. ये प्रवासी लोग उम्मीद लेकर आते हैं कि अपनी जिंदगी को मजबूत कर सकें. दिल्ली में देशभर से लोग पलायन करके आते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश को आपके परिवार के बुजुर्गों ने आजादी दिलाई. अगर आपको नकारा जाएगा और देश की जनता को दुर्बल बनाया जाएगा तो देश कभी मजबूत नहीं बन पाएगा.

प्रियंका गांधी का वित्त मंत्री पर निशाना

प्रियंका गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कल बजट के दौरान वो (वित्त मंत्री) एक घंटे से भी ज्यादा समय तक भाषण देती रहीं, लेकिन एक बार भी उन्होंने महंगाई का जिक्र किया. महंगाई कैसे कम हो, इस पर मोदी सरकार कोई बात नहीं करती. सरकार ने हर चीज पर जीएसटी लगा रखी है. जो आप मौजे पहनते हैं उस पर सरकार ने जीएसटी लगा रखी है.महिलाओं की तरफ देखते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि शॉल पर जीएसटी है. आपने जो माथे पर बिंदी लगा रखी है. उस पर भी जीएसटी है. हर चीज पर सरकार ने जीएसटी ने लगा रखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget