एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक बनाया और अब कह रही है 'मीटू' -पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह ये साबित करने में तुली है कि उन्होंने भी स्ट्राइक की, कांग्रेसी अब सर्जिकल स्ट्राइक की तारीख भी सामने लाए हैं. पहले उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक बनाया, फिर उन्होंने विरोध किया और अब वो कह रहे हैं- 'मी टू, मी टू'

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के सीकर में थे और वहां उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस पर हमला किया. हालांकि इस दौरान उन्होंने कुछ समय पहले महिलाओं के द्वारा चलाए गए अभियान 'मीटू' का जिक्र कर डाला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब दावा कर रही है कि उसने कई बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी. कल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बयान दिया कि हमारे समय भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह ये साबित करने में तुली है कि उन्होंने भी स्ट्राइक की, कांग्रेसी अब सर्जिकल स्ट्राइक की तारीख भी सामने लाए हैं. पहले उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक बनाया, फिर उन्होंने विरोध किया और अब वो कह रहे हैं- 'मी टू, मी टू'

पीएम मोदी ने कहा कि ये कैसी स्ट्राइक थी, जिसके बारे में आतंकियों को कुछ नहीं पता, स्ट्राइक करने वालों को कुछ नहीं पता, पाकिस्तान को कुछ नहीं पता और न ही देश की जनता को कुछ पता है. मुझे लगता है कि कांग्रेस में ऐसे लोग है जो उम्र के किसी भी पड़ाव में वीडियो गेम खेलते रहते हैं और शायद सर्जिकल स्ट्राइक को भी वीडियो गेम समझकर आनंद लेते होंगे. एसी कमरों में बैठकर कागज में सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस ही कर सकती है. पहले उन्होंने कहा कि हमने 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक की, कल कहा कि हमने 6 बार की, अब कुछ दिन में कह देंगे कि हमने हर रोज स्ट्राइक की. जब कागज पर ही या वीडियो गेम में ही स्ट्राइक करनी हो तो 6 हो या 3 हो, 20 हो या 25 हों, इन झूठे लोगों को क्या फर्क पड़ता है.

पीएम मोदी ने इसके अलावा कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने सेना को गली का गुंडा कहा, कांग्रेस के और नेता वायुसेना को झूठा कहते हैं, और जब हमारे सपूत जान हथेली में रखकर आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं तो कांग्रेस के नेता सवाल उठाते हैं कि आतंकियों की लाश कहां है. एक तरफ हम सभी राष्ट्र रक्षा के लिए सबको जोड़ने की बात करते हैं और वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस राष्ट्र रक्षा करने वालों का हर मौके अपमान करती है.

कांग्रेस कर्नाटक में जो सरकार चला रही है, उसके मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि सेना में वही लोग जाते हैं जिनके पास 2 वक्त का खाना नहीं है, भूखे मरते हैं, पेट भरने के लिए सेना में जाते हैं. ये हमारे वीर बेटों और उनकी माताओं का अपमान है या नहीं. कांग्रेस के मन में कभी देश की रक्षा करने वालों के लिए सम्मान नहीं रहा है इसलिए कांग्रेस ने कभी उनके हितों के बारे में नहीं सोचा.

पीएम ने आरोप लगाया कि पहले ऐसी सरकारें थी जिन्होंने भारत के हक का पानी पाकिस्तान को दिया था. उन्होंने कहा कि मैं आपको वादा करता हूं कि 23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी तो जो पानी आज पाकिस्तान को जा रहा है वो पानी हिंदुस्तान के खेतों में जाएगा.

बालाकोट में भारत ने जो पराक्रम किया उस पर पाकिस्तान दुनिया में जा-जाकर रो रहा है कि मोदी ने मारा, मोदी ने मारा, लेकिन कांग्रेस इसे भी मानने को तैयार नहीं है. एयर स्ट्राइक के हर सबूत के लिए कांग्रेस आंखों में पट्टी बांधकर बैठी है. उन्हें इन दिनों प्रधानमंत्री की कुर्सी के सिवाय कुछ दिखता ही नहीं है. कांग्रेस के नेताओं को हमारे वीर सैनिकों का पराक्रम दिखाई नहीं देता है.

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि कांग्रेस के इस बर्ताव पर देश में पहले चार चरणों में जो मतदान हुआ है, उसमें कांग्रेस और महामिलावटी लोगों को देश की जनता ने ठीक से सबक सिखा दिया है. राजस्थान में जब 29 अप्रैल को जब वोट पड़े तो लोगों ने कांग्रेस को पानी पी-पीकर सजा दी है.

क्या है #MeeToo काफी दिनों पहले हॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ एक मुहिम शुरू की गई थी. यौन शोषण के खिलाफ #MeeToo कैंपेन शुरू किया गया था जो जिसके तहत एक्टर-एक्ट्रेस अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना के बारे में खुलकर बताते है. भारत में भी इस #MeeToo कैंपेन को लेकर काफी महिलाओं ने आवाज़ उठाई थी और अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया था. मोदी सरकार के मंत्री एमजे अकबर पर भी इसे लेकर आरोप लगे थे और इसके चलते उन्हें अपने पद से हटना पड़ा था.

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- इन्हें देश में सुरक्षा की बेहतर स्थिति अच्छी नहीं लग रही नवजोत सिंह सिद्धू का स्मृति ईरानी पर तंज, बोले- 2024 के चुनाव से पहले KG में एडमिशन ले ही लेंगी शत्रुघ्न पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- ‘पार्टी में शामिल हो गए, लेकिन RSS से इस्तीफा नहीं दिया’ FANI Cyclone: तूफानी चक्रवात 'फोनी' की वजह 147 ट्रेने हुई रद्द, रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget