एक्सप्लोरर

तेलंगाना: अमित शाह के बयान को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, नोटिस जारी करने की मांग की

कपिल सिब्बल ने कहा, ''अमित शाह ने तेलंगाना में कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में गलतबयानी की है. उन्होंने सांप्रदायिक वातावरण को खराब करने की कोशिश की है. हमने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि इसके लिए शाह को नोटिस जारी किया जाए.''

नई दिल्ली: कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव से जुड़े अपने घोषणा पत्र के बारे में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बयान को लेकर मंगलवार को चुनाव आयोग का रुख किया. पार्टी ने कहा कि सांप्रदायिक वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश करने के लिए शाह को नोटिस जारी किया जाना चाहिए.

पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर शाह को नोटिस जारी किए जाने के अलावा मध्य प्रदेश में ईवीएम से जुड़ी शिकायतों, तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी की गिरफ्तारी और तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की कैबिनेट बैठक को लेकर भी चुनाव आयोग को अवगत कराया.

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ''अमित शाह ने तेलंगाना में कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में गलतबयानी की है. उन्होंने सांप्रदायिक वातावरण को खराब करने की कोशिश की है. हमने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि इसके लिए शाह को नोटिस जारी किया जाए.''

सिब्बल ने तेलंगाना की एक जनसभा में शाह के उस बयान का हवाला दिया जिसमें बीजेपी अध्यक्ष ने राज्य में मस्जिदों और गिरजाघरों को मुफ्त बिजली देने के कथित चुनावी वादे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था. चंद्रशेखर राव को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में रेवंत रेड्डी की ऐहतियातन गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते हुए सिब्बल ने कहा कि चुनाव के समय यह सब किया गया है और इस पर आयोग को संज्ञान लेना चाहिए.

राजस्थान विधानसभा चुनाव: कई सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस का गणित बिगाड़ने में लगा तीसरा मोर्चा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि राज्य से ईवीएम को लेकर बहुत शिकायतें आ रही हैं कि अधिकारी गडबड़ी कर रहे हैं. आयोग को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. चुनाव आयोग पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, कमलनाथ और कपिल सिब्बल शामिल थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget