एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: पहले चरण के लिए 421 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, 12 नवंबर को होगी वोटिंग

राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक कुल 421 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए कुल 421 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि  23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक कुल 421 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 16 तारीख से प्रथम चरण की 18 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी. मंगलवार को अंतिम दिन सबसे अधिक 323 नामांकन दाखिल किए गए. जबकि 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक कुल 98 नामांकन दाखिल किए गए थे.

रमन सिंह के खिलाफ अटल बिहारी की भतीजी ने दाखिल किया नामांकन

अधिकारियों ने बताया कि आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 26 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. अधिकारियों ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को राजनांदगांव विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रमन सिंह और कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला ने भी अपना नामांकन दाखिल किया. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के दो मंत्री केदार कश्यप, नारायणपुर विधानसभा सीट से और महेश गागड़ा, बीजापुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. वहीं पूर्व मंत्री लता उसेंडी, कोंडागांव विधानसभा सीट से और लोकसभा सांसद विक्रम उसेंडी, अंतागढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

कांग्रेस-बीजेपी में है कांटे की टक्कर

अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण में बस्तर संभाग के सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा सीट, बीजापुर जिले के बीजापुर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा, बस्तर जिले के चित्रकोट,बस्तर और जगदलपुर, नारायणपुर जिले के नारायणपुर, कोण्डागांव जिले के केशकाल और कोण्डागांव, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापुर और कांकेर तथा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा.

पहले चरण में जिन 18 सीटों पर मतदान होगा उनमें से 12 सीट अनसूचित जनजाति के लिए और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. राज्य में साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बस्तर क्षेत्र की कुल 12 विधानसभा सीटों में से आठ सीटों पर कांग्रेस को और चार सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी. वहीं राजनांदगांव की छह सीटों में से चार सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर बीजेपी जीती थी.

इस तरह पहले चरण में जिन 18 सीटों के लिए मतदान होना है, उनमें से कांग्रेस के पास 12 और बीजेपी के पास छह सीटें है. इन सीटों में से राजनांदगांव सीट से मुख्यमंत्री रमन सिंह विधायक हैं. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन कार्य संपन्न होगा. प्रथम चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा क्षेत्रों में और दूसरे चरण में 20 नवंबर को बाकी 72 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. राज्य में साल 2013 में हुए चुनाव में बीजेपी को 90 सीटों में से 49 सीटों पर और कांग्रेस को 39 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं एक सीट पर बीएसपी और एक पर निर्दलीय विधायक है.

छत्तीसगढ़: रमन सिंह डर गए हैं इसलिए यूपी के मुख्यमंत्री को बुलाना पड़ा: करुणा शुक्ला

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget