एक्सप्लोरर

18 राज्यों के उपचुनाव परिणाम: गुजरात में BJP को और बिहार में JDU को झटका, फायदे में रहे अखिलेश

उपचुनाव में गुजरात में छह में से कांग्रेस-बीजेपी ने तीन-तीन सीटों पर जीत दर्ज की. बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को झटका लगा. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी फायदे में रही.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के साथ कल 18 अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम की घोषणा की गई. 21 अक्टूबर को 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. 51 विधानसभा सीटों पर आए परिणामों की बात करें तो बीजेपी ने 17 और कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की. अन्य सीटों पर क्षेत्रीय दलों ने कब्जा जमाया. पहले बीजेपी के खाते में 30 और कांग्रेस के खाते में 12 सीटें थी.

इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में में बीजेपी ने 105 और हरियाणा में 40 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 44 और हरियाणा में 31 सीटें जीती है.

दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रिंस राज ने समस्तीपुर सीट पर जीत दर्ज की. महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट पर सिक्किम के पूर्व राज्यपाल और एनसीपी प्रत्याशी श्रीनिवास पाटील विजयी रहे.

उत्तर प्रदेश में फायदे में एसपी उपचुनावों में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को सबसे बड़ा फायदा हुआ, जिसने सत्तारूढ़ बीजेपी और बीएसपी से एक-एक सीट छीनी. राज्य में एनडीए ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की. उसे एक सीट का नुकसान हुआ. समाजवादी पार्टी ने रामपुर सीट पर कब्जा बरकरार रखा .

कुल 11 विधानसभा सीटों में बीजेपी ने सात और उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने एक सीट जीती. समाजवादी पार्टी ने जैदपुर सीट बीजेपी से और जलालपुर सीट बीएसपी से छीनकर अपने खाते में डाली. बीजेपी ने बलहा, गंगोह, मानिकपुर, घोसी, इगलास, लखनऊ कैण्ट और गोविन्दनगर सीटों पर जीत हासिल की जबकि अपना दल (एस) ने प्रतापगढ सीट बरकरार रखी .

बिहार में जेडीयू को झटका बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू को तगड़ा झटका लगा. पार्टी ने विधानसभा उपुचनाव में कुल पांच में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसे एक पर ही जीत मिली. वहीं, आरजेडी ने दो सीटें जीती, जबकि एआईएमआईएम एक सीट पर विजयी रही. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजेता रहा. बीजेपी के बागी उम्मीदवार करनजीत सिंह ने दरौंदा सीट बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीती.

उपचुनाव के नतीजें आरजेडी के चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आए. हैदराबाद के सांसद ओवैसी नीत एआईएमआईएम ने मुस्लिम बहुल सीट किशनगंज पर जीत दर्ज कर राज्य में दस्तक दी. जेडीयू सिर्फ नाथनगर सीट ही जीत पाई जहां उसके उम्मीदवार लक्ष्मी कांत मंडल ने आरजेडी की राबिया खातून को 5,000से अधिक वोटों के अंतर से हराया. जिन पांच सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें चार सीटें बीजेपी के सहयोगी दल जेडीयू के पास थी जबकि एक पर कांग्रेस का कब्जा था.

21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में 11, गुजरात में छह, बिहार में पांच, असम में चार और हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में दो-दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे. साथ ही, पंजाब (4), केरल (5), सिक्किम (3), राजस्थान (2) और अरूणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे.

मध्य प्रदेश में मजबूत हुए कमलनाथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी परंपरागत सीट झाबुआ मुख्य विपक्षी दल बीजेपी से छीन ली है. इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार भानू भूरिया को 27 हजार 804 मतों से हरा दिया है. राज्य विधानसभा में कांग्रेस के अब 115 सदस्य हो गये हैं और 230 सदस्यीय विधानसभा में यह सामान्य बहुमत से एक सीट पीछे रह गई है.

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की स्थिति मजबूत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित चित्रकोट विधानसभा सीट में कांग्रेस के राजमन बेंजाम ने अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के लच्छुराम कश्यप को 17862 मतों से पराजित किया है. इस चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 69 विधायक हो गए हैं, और बीजेपी के विधायकों की संख्या घटकर 14 ही रह गई है. राज्य में बीजेपी को लगातार दो उपचुनावों दंतेवाड़ा और चित्रकोट में हार का सामना करना पड़ा है.

राजस्थान में कांग्रेस जीती राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने मंडावा (झुंझुनू) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है. वहां कांग्रेस की रीटा चौधरी ने बीजेपी की सुशीला सींगड़ा को 33,704 मतों से हराया. इस जीत के साथ 200 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़ कर 107 हो गई, जिसमें वे छह विधायक भी हैं जो पिछले महीने बीएसपी से दलबदल कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे.

पंजाब में भी कांग्रेस को सफलता उपचुनाव के नतीजों के साथ पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भी अपनी स्थिति मजबूत की है. जलालाबाद सीट पर पार्टी के उम्मीदवार रमिंदर अवला ने शिअद के राज सिंह दीबीपुरा को 16,633 वोटों के अंतर से हराया. इस सीट को अकालियों का गढ़ माना जाता था. इस सीट का, इससे पहले शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल प्रतिनिधित्व करते थे जो मई में हुए आमचुनाव में लोकसभा के लिये निर्वाचित हो गये थे.

फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व आईएएस अधिकारी बलविंदर सिंह धालीवाल ने बीजेपी उम्मीदवार राजेश बाघा को 26,116 मतों से हरा दिया. वहीं, दाखा सीट पर शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी मनप्रीत सिंह इयाली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार संदीप सिंह संधू को 14,672 मतों से पराजित कर दिया. कांग्रेस उम्मीदवार इंदु बाला ने मुकेरियां विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी जंगी लाल महाजन को बृहस्पतिवार को 3,440 वोटों के अंतर से हराया.

तमिलनाडु में सत्तारूढ दल का बोलबाला तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना में हुए उपचुनावों में सत्तारूढ दलों का ही बोलबाला रहा. दिलचस्प बात यह है कि अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव में झटका खाने वाले एआईएडीएमके और माकपा ने फिर से अपना दम दिखाया. माकपा ने केरल और अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु में विपक्षी दलों के गढ़ में जीत हासिल की. इसके अलावा टीआरएस ने तेलंगाना की हुजूरनगर सीट कांग्रेस से छीन ली.

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने डीएमके नीत गठबंधन के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन किया था. इसी तरह केरल में कांग्रेस को माकपा के मुकाबले ज्यादा सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी, डीएमडीके, पीएमके और अन्य दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली एआईएडीएमके को सिर्फ एक सीट पर ही जीत हासिल हुई थी.

दिलचस्प बात है कि तमिलनाडु की जिन दो सीटों विक्रवंदी और नांगुनेरी में 21 अक्टूबर को उपचुनाव हुए वे पहले क्रमश: डीएमके और उसके सहयोगी दल कांग्रेस के पास थीं. लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की 22 सीटों में से डीएमके को 13 पर जीत मिली थी जबकि एआईएडीएमके नौ सीटें ही जीत पाई थी.

केरल वहीं केरल में इस बार माकपा को अपनी मौजूदा सीट अरूर पर हार का सामना करना पड़ा. हालांकि उसने विपक्ष का गढ़ मानी जाने वाली दो सीटों वट्टियूरकवु और कोन्नी सीट पर जीत हासिल की.

तेलंगाना तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने हजूरनगर सीट पर जीत दर्ज की. टीआरएस ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी, हालांकि इस साल अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. विधानसभा चुनाव में जहां उसे 120 सीटों में से 100 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं इस साल हुए लोकसभा चुनाव में वह कुल 19 सीटों में से 12 पर जीती थी.

पुडुचेरी पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी ए जॉन कुमार की जीत के साथ ही उसके विधायकों की संख्या में इजाफा हुआ.

असम पूर्वोत्तर में बीजेपी ने असम में तीन सीटों पर जीत दर्ज की. पार्टी के उम्मीदवारों बिजय मालाकार (रत्नाबारी), राजन बोरठाकुर (रंगापारा) और नबनीत हांडिक (सोनारी) ने अपने-अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराया. वहीं, एआईयूडीएफ के रफीकुल इस्लाम ने जानिया में कांग्रेस के शम्शुल हक को हराया.

सिक्किम सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उर्फ पीएस गोले ने पोकलोक कामरंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 8,953 मतों से जीत हासिल की है. वहीं, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की सहयोगी बीजेपी ने राज्य में पहली बार अपना खाता खोलते हुए दो सीटों पर जीत दर्ज की.

एसकेएम के संस्थापक गोले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के मोसेस राई को हराया. गोले को 10,811 मत मिले, जबकि राई को 1,858 मत मिले. बीजेपी के उम्मीदवार सोनम छी वेनचुंगपा मारतम रूमटेक सीट से और यौंग शेरिंग लैपचा गंगटोक सीट से विजेता रहे.

वेनचुंगपा ने अपने प्रतिद्वंद्वी नुक शेरिंग भुटिया को 6,150 मतों से हराया. लैपचा ने दिल्ले नामग्याल बारफुंगपा को 1,010 मतों से हराया. भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया हमरो सिक्किम पार्टी के टिकट पर गंगटोक सीट से उम्मीदवार थे. उन्हें केवल 579 मत मिले.

अरूणाचल प्रदेश अरूणाचल प्रदेश में एनपीपी के दिवंगत नेता तिरोंग अबोह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार चकत अबोह ने निर्दलीय उम्मीदवार अजेत होमतोक को 1887 वोटों के अंतर से हराया.

हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनावों में दोनों पर ही बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली. राज्य में पच्छाड और धर्मशाला सीटों पर इस हफ्ते की शुरूआत में उपचुनाव हुए थे. पच्छाड सीट पर बीजेपी की रीना कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार गंगू राम मुसाफिर को 2808 वोटों के अंतर से हराया. धर्मशाला में बीजेपी प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने 6,673 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार को हरा दिया.

गुजरात में बीजेपी को झटका गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस ने तीन-तीन सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर राधनपुर से हार गये. उन्हे कांग्रेस उम्मीदवार रघुभाई देसाई ने करीब चार हजार वोटों के अंतर से हराया. वहीं, बायड और थारड में भी कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहे. जबकि खेलारू, लुनावाडा और अमराईवाडी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की.

हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार? महाराष्ट्र में शिवसेना ने BJP को CM पद के लिए याद दिलाया 50-50 फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget