एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के राजनादगांव में बीजेपी का रोड शोः अमित शाह ने किया ऐतिहासिक जीत का दावा

अमित शाह ने भाषण में कहा कि अभी कुछ देर में प्रचार समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी को चौथी सरकार की नींव रख दी जाएगी.

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 18 सीटों पर प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रोड शो किया. गंज चौक से शुरू हुआ यह रोड शो राजनांदगांव के बाजार की मुख्य सड़कों और गलियों से होता हुआ गुरुनानक गुरुद्वारा चौक पर समाप्त हुआ. इस रोड शो के माध्यम से मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया.

बीजेपी ने दावा किया कि राजनांदगांव के शहरी और ग्रामीण इलाकों से करीब 50 हजार लोग इस रोड शो में शामिल हुए. रोड शो के अंत मे हुई सभा में अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के पास ना नेता है ना नीति है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को विकास दिया और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को सीडी कांड दिया. उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें झूठ बोलने वाली पार्टी की सरकार चाहिए या विकास करनेवाली पार्टी की सरकार चाहिए.

अमित शाह ने कहा कि भले ही वे गुजरात जैसे विकसित राज्य से आते हैं. लेकिन फिर भी पिछले कुछ सालों में छत्तीसगढ़ का विकास देखकर आंखे चुंधिया जाती है. इस मौके पर मुख़्यमंत्री रमन सिंह ने चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया. रमन सिंह ने कहा कि पहले चरण की 18 सीटों में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी. आज के रोड शो की खास बात यह भी रही कि करीब डेढ़ घंटे के रोड शो में अमित शाह लगातार फोन कॉल्स लेते रहे. डेढ़ घंटे में करीब 11 से 12 बार उन्होंने अपने मोबाइल पर आनेवाले कॉल्स रिसीव किये और बात की.

रमन सिंह ने इस रोड शो के दौरान कहा कि यह ऐतिहासिक रोड शो था. राजनांदगांव ने डॉ रमन को पहचान दी और आपकी वजह से ही मैं मुख्यमंत्री बन पाया. पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान होनेवाला है. बीजेपी इन 18 सीटों में ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेंगे.

अमित शाह ने भाषण में कहा कि अभी कुछ देर में प्रचार समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी को चौथी सरकार की नींव रख दी जाएगी. मैं छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में गया हूं. मैं गुजरात जैसे राज्य से आता हूं लेकिन फिर भी छत्तीसगढ़ का विकास देखकर आंखें चुंधिया जाती है. आपको तय करना है कि आपको झूठ बोलनेवाली घोटालेबाज कांग्रेस की सरकार चाहिए या बीजेपी की विकास करने वाली सरकार चाहिए. मैं कांग्रेस सरकार से पूछना चाहता हूं कि आपने छत्तीसगढ़ के लिए क्या बनाया. उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए सीडी बनाई कांग्रेस के पास ना नेता है ना नीति है.

आपका विधायक अगर जीतेगा तो सीधा मुख्यमंत्री बनेगा. इसलिए आपको सीएम विधायक चाहिए होगा तो रमन सिंह को दोगुने अंतर से जिताना है. मैं कम से कम 70 हजार की लीड और 80 प्रतिशत का लक्ष्य राजनादगांव के कार्यकर्ताओं और लोगों को सौंपता हूं.

छत्तीसगढ़: अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, मेधावी छात्राओं को निशुल्क स्कूटी देने का वादा छत्तीसगढ़ में थम गया चुनाव प्रचारः 12 नवंबर को होगी पहले चरण की वोटिंग छत्तीसगढ़: अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र, बोले- कांग्रेस को नक्सलवाद में क्रांति दिखती है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget