एक्सप्लोरर

Election 2024: अमिताभ बच्चन की फिल्म की क्लिप लगाकर बीजेपी ने कांग्रेस की क्राउडफंडिंग कैंपेन पर कस तंज, सोशल मीडिया पर छिड़ गया वॉर

Congress Campaign: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज (18 दिसंबर) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए फंड जुटाने के मकसद से क्राउडफंडिंग कैंपन 'डोनेट फॉर देश' शुरू करेंगे.

BJP Jibe at Congress Crowdfunding Campaign: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ओर से फंड जुटाने के लिए शुरू किए गए अभियान पर तंज कसा है. भाजपा ने इस पहल की तुलना कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से की, जिनके ओडिशा और झारखंड स्थित परिसरों पर आयकर विभाग ने छापा मार कर 351 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद किया था.

बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए फंड जुटाने के मकसद से देशव्यापी क्राउडफंडिंग कैंपेन "डोनेट फॉर देश" शुरू किया है. इसकी आधिकारिक शुरुआत आज (18 दिसंबर) पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे करेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने इस कैंपेन पर कटाक्ष करते हुए अमिताभ बच्चन और कादर खान अभिनीत बॉलीवुड फिल्म इंकलाब (1984 में रिलीज) का एक वीडियो भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

क्लिप के पात्र और कहानी को बताया वास्तविक

बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा "इस क्लिप की कहानी और पात्र काल्पनिक नहीं हैं. यह कांग्रेस सांसद धीरज साहू की पार्टी के क्राउड फंडिंग शुरू करने की कैंपेन से मिलती-जुलती है." दरअसल, कांग्रेस ने जैसे ही अपने इस अभियान की घोषणा की, वैसे ही भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने पार्टी की आलोचना करते हुए एक्स पर लिखा, "महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित इस क्राउडसोर्सिंग की कांग्रेस की ऊंची बात से मूर्ख मत बनो."

अमित मालवीय ने आगे लिखा, "वे महात्मा और तिलक दोनों को कलंकित करेंगे. उनके पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, यह सार्वजनिक धन को हड़पने और गांधी परिवार को समृद्ध करने के एक और प्रयास के अलावा कुछ नहीं होगा."

शहजाद पूनावाला ने भी किया हमला

इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "जिन्होंने 60 साल तक भारत को लूटा, वे अब उसी देश से चंदा भी मांग रहे हैं. पार्टी में अद्वितीय भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए 'डोनेट फॉर देश' अभियान शुरू किया है, जो एक बार फिर उसके राज्यसभा सांसद धीरज साहू के पास से भारी मात्रा में नकदी की जब्ती के बाद सामने आया है."

क्या है कांग्रेस का यह कैंपेन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय न्यूनतम 138 रुपये या 1,380, 13800 रुपये जैसे मल्टीपल्स में डोनेट कर सकते हैं. वेणुगोपाल ने कहा कि क्राउडफंडिंग की यह पहल महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज फंड' से प्रेरित है, जिसे 1920-21 में लॉन्च किया गया था. उन्होंने कहा कि हमारे इस पहल का उद्देश्य एक ऐसे भारत के निर्माण में पार्टी को सशक्त बनाना है जो समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध हो.

ये भी पढ़ें

मालदीव ने खत्म किया हाइड्रोग्राफिक सर्वे एग्रीमेंट, कैसे ये फैसला हिन्द महासागर में भारत की सुरक्षा पर डालेगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget