एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ केपी यादव को बीजेपी ने दिया टिकट

मध्य प्रदेश की चार सीटों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इसके तहत विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है. इस सीट पर मौजूदा सांसद सुषमा स्वराज हैं.

नई दिल्लीः बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 22वीं सूची जारी कर दी है जिसमें मध्य प्रदेश की चार सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिया है तो गुना से डॉ केपी यादव को टिकट दिया गया है. भोपाल में साध्वी प्रज्ञा का मुकाबला दिग्विजय सिंह से होगा. भोपाल में कांग्रेस पहले ही दिग्विजय सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. भोपाल को बीजेपी की सुरक्षित सीट भी माना जाता है, यहां पार्टी पिछले 30 सालों से चुनाव जीतती आ रही है.

गुना से बीजेपी के उम्मीदवार डॉ केपी यादव का मुकाबला कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ होगा. इसके अलावा बीजेपी ने विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है और सागर से राज बहादुर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. विदिशा में मौजूदा सांसद बीजेपी की सुषमा स्वराज हैं और उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था.

दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ केपी यादव को बीजेपी ने दिया टिकट

भोपाल से दिग्विजय सिंह का नाम आने के बाद से ही बीजेपी प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर विचार कर रही थी. वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भी यह कहते हुए अपनी दावेदारी जताई थी कि अगर पार्टी मौका देगी तो वो दिग्विजय सिंह को हराने मैदान में उतरेंगी. साध्वी अपने बयानों में दिग्विजय सिंह को देशद्रोही तक कह चुकी हैं.

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी पहले ही दिग्विजय सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी लेकिन अब तक बीजेपी की ओर से किसी भी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगाई गई थी. आज साध्वी प्रज्ञा के नाम का एलान कर दिया गया है.

भोपाल भोपाल लोकसभा सीट मध्य प्रदेश में आती है जो कि भोपाल इलाके में आता है. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के आलोक संजार ने 7 लाख 14 हजार 178 वोट हासिल किये थे और 3 लाख 70 हजार 696 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. भोपाल लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के पी सी शर्मा (प्रकाश मांगीलाल शर्मा) रहे थे जिन्होंने 3 लाख 43 हजार 482 वोट हासिल किये थे. आम आदमी पार्टी के रचना ढींगरा 21 हजार 298 वोट पाकर तीसरे तो बहुजन समाज पार्टी के सुनील बोरसे 10 हजार 152 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे.

विदिशा विदिशा लोकसभा सीट मध्य प्रदेश में आती है जो कि भोपाल इलाके में आता है. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के सुषमा स्वराज ने 7 लाख 14 हजार 348 वोट हासिल किये थे और 4 लाख 10 हजार 698 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. विदिशा लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के लक्ष्मण सिंह रहे थे जिन्होंने 3 लाख 03 हजार 650 वोट हासिल किये थे. जीजीपी के कमलेश 10 हजार 824 वोट पाकर तीसरे तो नोटा इनमें से कोई भी नहीं 10 हजार 618 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget