एक्सप्लोरर

यूपी: पहले चरण में बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी ने करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट दिया

Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है.

लखनऊ: लोकसभा के लिये 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर बीजेपी समेत प्रमुख दलों ने करोड़पति लोगों को उम्मीदवार बनाया है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर पर्चा भरने वाले 96 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया. इनमें बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी ने सभी सीटों पर करोड़पतियों को प्रत्याशी बनाया है. पहले चरण में 11 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों पर मतदान होगा.

एडीआर के प्रदेश प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों की सम्पत्ति के ब्यौरे पर गौर करें तो 96 में से 39 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है. बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी के सभी उम्मीदवार करोड़पति है. इनमें सबसे ज्यादा दो अरब 49 करोड़ 96 लाख 28 हजार 21 रुपये की सम्पत्ति बिजनौर से बीएसपी प्रत्याशी मलूक नागर की है. उन पर सबसे ज्यादा 20 करोड़ 48 लाख 20 हजार 865 रुपये की देनदारी भी है.

पहले चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.56 करोड़ रुपये है. तीन उम्मीदवारों ने अपना पैन विवरण घोषित नहीं किया है. उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की बात करें तो 96 में से 24 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर मुकदे होने की जानकारी दी है. इनमें से 17 प्रत्याशियों ने खुद पर गम्भीर मुकदमे दर्ज होने की बात बताई है.

पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 39 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 8वीं और 12वीं के बीच घोषित की है. वहीं, 45 (47 प्रतिशत) प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है. इसके अलावा दो उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता निरक्षर और चार ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है.

पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 56 उम्मीदवारों की आयु 25 से 50 साल के बीच है. जबकि 39 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 51 से 80 साल के बीच घोषित की है. एक उम्मीदवार ने अपनी आयु नहीं बतायी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget