एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र-हरियाणा में आम आदमी पार्टी को मिले नोटा से भी कम वोट

अरविंद केजरीवाल की पार्टी के उम्मीदवार अपनी सीटों पर 1,000 वोट भी हासिल नहीं कर सके हैं और उनकी जमानत जब्त होना तय है. आप ने लोकसभा चुनाव में हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया था.

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी (आप) को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोगों ने नोटा से भी कम पसंद किया. दोनों राज्यों में पार्टी ने 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे. आप ने हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में से 46 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि महाराष्ट्र में 24 सीटों पर उसने उम्मीदवार खड़े किए थे. चुनाव आयोग के अनुसार अरविंद केजरीवाल की पार्टी के उम्मीदवार अपनी सीटों पर 1,000 वोट भी हासिल नहीं कर सके हैं और उनकी जमानत जब्त होना तय है.

चुनाव आयोग के अनुसार हरियाणा में आप को 0.48 फीसदी वोट हासिल हुए जबकि नोटा (इनमें से कोई नहीं) का वोट प्रतिशत 0.53 रहा. महाराष्ट्र में आप को 0.11 फीसदी वोट हासिल हुए जबकि नोटा को 1.37 फीसदी लोगों ने पसंद किया. आप ने अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन किया था लेकिन जबरदस्त हार के बाद इस बार विधानसभा चुनाव मैदान में पार्टी अकेली ही उतरी.

दुष्यंत चौटाला नीत जेजेपी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीती हैं और वह राज्य में किंगमेकर की भूमिका में है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में चुनाव प्रचार नहीं किया था लेकिन महाराष्ट्र में उन्होंने ब्रह्मपुरी सीट पर आप उम्मीदवार पारोमिता गोस्वामी के लिए एक रैली की थी. गोस्वामी को 3,555 वोट मिले हैं.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने में दिक्कत नहीं, हरियाणा में निर्दलीय लगाएंगे बेड़ा पार

महाराष्ट्र: नागपुर साउथ वेस्ट सीट से लगातार तीसरी बार जीते सीएम फडणवीस, इस बार वोटों का अंतर घटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget