एक्सप्लोरर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की जीत में चमके शार्दुल ठाकुर, जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब

मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली.

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है. रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया. रनों की बारिश के बीच एमआई की जीत में शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता.

मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कहा, "छठा ओवर डालना एक चुनौती थी. मुझे चुनौतियां पसंद हैं. आज का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही था. इस मैदान ने मुझे कड़वी और मीठी, दोनों तरह की यादें दी हैं. मुंबई के लिए खेलना अपने आप में बहुत खास है. 2010 में मैं एक नेट बॉलर था. आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मैं अपनी घरेलू टीम, मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हूं. अगर मैं यहीं बना रहता हूं, तो मुझे सचमुच बहुत खुशी होगी. मैनेजमेंट से मुझे जितना समर्थन मिला है, वह वाकई कमाल का है."

शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर फिन एलन, अजिंक्य रहाणे और कैमरुन ग्रीन के तीन अहम विकेट लिए.

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शार्दुल 2015 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन पहली बार उन्हें एमआई के लिए खेलने का मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी. 2012 के बाद से एमआई ने पहली बार किसी सीजन का पहला मुकाबला जीता है.

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे. कप्तान रहाणे ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली. फिन एलेन ने 17 गेंदों पर 37, रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली. कैमरुन ग्रीन ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली. इस दौरान रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है. रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की जीत में चमके शार्दुल ठाकुर, जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की जीत में चमके शार्दुल ठाकुर, जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड
Highlights: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; शार्दुल को मिला POTM अवार्ड
रोहित-रियान की धुलाई से कोलकाता ध्वस्त, 220 रन बनाकर भी गंवाया मैच; 13 साल में MI की 'पहली' जीत
रोहित-रियान की धुलाई से कोलकाता ध्वस्त, 220 रन बनाकर भी गंवाया मैच; 13 साल में MI की 'पहली' जीत
Advertisement

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'ईरान-अमेरिका दोनों को पाकिस्तान पर यकीन, अब...' जंग के बीच पाकिस्तान का चौंकाने वाला दावा
'ईरान-अमेरिका दोनों को पाकिस्तान पर यकीन, अब...' जंग के बीच पाकिस्तान का चौंकाने वाला दावा
UP Politics: अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
होटल-रेस्टोरेंट बिल में जोड़ रहे LPG चार्ज तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस
होटल-रेस्टोरेंट बिल में जोड़ रहे LPG चार्ज तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस
Embed widget