एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: वोटिंग के लिए अभी तक नहीं मिली मतदाता पर्ची तो न हों परेशान, इस तरह घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें वोटर स्लिप

Election News: मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए कल (7 नवंबर) मतदान है. वोटिंग में मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी की है. बूथ से ऐप तक कई इंतजाम किए गए हैं.

Assembly Election 2023 News: मिजोरम में कल (7 नवंबर) सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतदान है, जबकि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 20 सीटों पर वोटिंग है. चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक हो इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. पोलिंग बूथ पर वोटर को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है. लोगों को लगातार इसे लेकर जागरूक भी किया जा रहा है.

वोट डालने के दौरान मतदाता पर्ची की जरूरत होती है. वैसे तो मतदाता पर्ची मतदान वाले दिन से एक-दो दिन पहले चुनाव आयोग की ओर से लोगों के घरों में पहुंचा दी जाती है, जिसे लेकर लोग वोट डालने जाते हैं, लेकिन कई लोगों तक पर्ची नहीं पहुंच पाती. अगर आपके पास भी वोटर स्लिप नहीं पहुंची है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको बता रहे हैं घर बैठे मतदाता पर्ची डाउनलोड करने का तरीका.

इस तरह करें डाउनलोड

मतदाता पर्ची डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको https://voters.eci.gov.in/ पर विजिट करना होगा. यहां विजिट करने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

  • पोर्टल पर राइट साइड में आपको डाउनलोड Download E-PIC लिखा मिलेगा.
  • इस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी. इसमें आपसे रजिस्ट्रेशन के लिए कहा जाएगा. आप पूछी गई जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन कर लें. इसके बाद आप लॉगिन करते हुए आगे बढ़ें.
  • इसके बाद EPIC नंबर और स्टेट डालकर सर्च पर क्लिक करना होगा.
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका नाम होगा, इससे आगे मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर आपको ऑथेंटिकेट करना होगा. इस प्रोसेस को पूरा करते ही आप मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं.

वोटर पर्ची डाउनलोड करने का दूसरा तरीका

आप अगर पहचान पत्र नंबर नहीं जानते हैं और फिर भी पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस तरीके को अपनाएं.

  • ऊपर बताए गए पोर्टल पर जाएं और वहां सर्च इन इलेक्टोरल रोल पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपना नाम व पिता का नाम डालना होगा.
  • अब निर्वाचन क्षेत्र पूछा जाएगा, उसे डालकर आगे बढ़ें.
  • इसके बाद आपके सामने आपकी डिटेल होगी. वहां क्लिक करके पर्ची डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें

Dausa Bus Accident: दौसा कलेक्ट्रेट सर्किल के पास बड़ा हादसा, नियंत्रण खोकर रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, चार की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget