एक्सप्लोरर

तेलंगाना: मोदी और केसीआर के बीच है साझेदारी, कुछ दिनों में आएगी बदलाव की आंधी- राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि मोदी ने अपने भाषणों में उनकी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना में कांग्रेस नीत गठबंधन के अन्य नेताओं की आलोचना की लेकिन केसीआर को बख्श दिया.

कोडाड: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बीच साझेदारी होने का आरोप लगाया. उन्होंने केंद्र में और राज्य में उनकी सत्ता खत्म करने का प्रण लिया. सात दिसंबर को राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नीत गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा, ''कुछ दिनों में तेलंगाना में एक आंधी आएगी, बदलाव की आंधी और तेलंगाना की जनता की आवाज फिर से राज्य को चलाएगी और तेलंगाना के सपनों को पूरा करेगी.''

गांधी ने कहा, ''इस काम को पूरा करने में हम आपके साथ खड़े होना चाहेंगे. हम आपको सुनेंगे और राज्य चलाएंगे. हम चाहते हैं कि आप अपने तेलंगाना का निर्माण करें और ऐसा होने जा रहा है.'' चुनावों से पहले अपनी आखिरी चुनावी सभा में राहुल ने ''नरेंद्र मोदी और केसीआर के बीच एक साझेदारी होने'' का आरोप लगाया.

अपने इस संदर्भ की पुष्टि के लिए उन्होंने ध्यान दिलाया कि टीआरएस ने जीएसटी, नोटबंदी और राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए सरकार का समर्थन किया. गांधी ने कहा कि टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) का वास्तविक नाम टी-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''और इसका (टीआरएस) काम देश में नरेंद्र मोदी का बचाव करना है. हम इस साझेदारी को तोड़ने जा रहे हैं. सबसे पहले, हम यहां (तेलंगाना में) केसीआर को हराएंगे. फिर कांग्रेस और अन्य पार्टियां नरेंद्र मोदी को हराएंगी.'' उन्होंने कहा, हम मोदी को हटाने को लेकर दृढ़ हैं.

राहुल ने कहा कि मोदी ने अपने भाषणों में उनकी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना में कांग्रेस नीत गठबंधन के अन्य नेताओं की आलोचना की लेकिन केसीआर को बख्श दिया. उन्होंने आरोप लगाया, ''नरेंद्र मोदी के पास तेलंगाना का रिमोट कंट्रोल है. केसीआर ने भ्रष्टाचार किया. सीबीआई और ईडी नरेंद्र मोदी के हाथों में है.''

गांधी ने मोदी और केसीआर पर किसानों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया. साथ ही केसीआर पर तेलंगाना में परिवारवाद को बढ़ावा देने का भी इल्जाम मढ़ा. राहुल ने रैली में मौजूद लोगों से कहा, ''हमारा लक्ष्य चोरों से पैसा छीन कर ईमानदार लोगों को देना है. हम अनिल अंबानी, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या की जेबों से पैसा निकलवा कर आपको देंगे.''

राजस्थान और तेलंगाना में थम गया चुनाव प्रचार, 7 दिसंबर को होगी वोटिंग

बीजेपी की ही तरह टीआरएस भी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ रही है. वहीं कांग्रेस और टीडीपी 'पीपल्स फ्रंट' का हिस्सा हैं जिसमें सीपीआई और तेलंगाना जन समिति भी शामिल हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget