एक्सप्लोरर

गठबंधन की भेंट चढ़ गए हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, हाथ से निकल सकती है नवादा सीट

बीजेपी गिरिराज सिंह को बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है. बेगूसराय भूमिहार बहुल सीट है और साल 2014 में गिरिराज यहीं से दावा कर रहे थे

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गठबंधन की भेंट चढ़ गए हैं. पिछले पांच साल से जिस नवादा सीट को गिरिराज अपना संसदीय क्षेत्र समझकर मेहनत कर रहे थे, अब वो ही सीट गठबंधन के चक्कर में उनके हाथ से निकलती हुई दिख रही है. दरअसल रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी ने नवादा सीट पर अपना दावा करके केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नींद उड़ा दी है.

नवादा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं वीणा सिंह

बिहार में नेता अभी सीटों की सेटिंग में लोग लगे हुए हैं. इसी कड़ी में दो दिनों से ये खबर खूब हवा में है कि नवादा सीट पर बाहुबली सूरजभान की पत्नी वीणा सिंह चुनाव लड़ेंगी. खुद वीणा सिंह ये बात कैमरे पर कह चुकी हैं. वीणा सिंह अभी मुंगेर से एलजेपी की सांसद हैं. इस बार मुंगेर सीट पर जेडीयू के ललन सिंह लड़ना चाहते हैं. ललन सिंह के मुंगेर जाने की सूरत में वीणा नवादा से लड़ने की तैयारी में हैं.

पार्टी ने अपना दावा सार्वजनिक भी कर दिया है. इसी के बाद नवादा के मौजूदा सांसद गिरिराज सिंह के कैंप में खलबली है. गिरिराज सिंह के सूत्रों के हवाले से एबीपी न्यूज को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, गिरिराज सिंह ने पार्टी नेतृत्व को नाराजगी जताते हुए कहा है कि नवादा लोकसभा सीट पर एलजेपी की घोषणा पार्टी का निर्णय है तो सर आंखों पर, लेकिन बिना बताए निर्णय लेना ठीक परंपरा नहीं है.

बेगूसराय से लड़ सकते हैं गिरिराज

इसका मतलब साफ है कि उनका टिकट नवादा से कटना तय है. खबर है कि पार्टी उन्हें बेगूसराय से लड़ा सकती है. बेगूसराय भूमिहार बहुल सीट है और साल 2014 में गिरिराज यहीं से दावा कर रहे थे, लेकिन तब उनके दावे को दरकिनार करके पार्टी ने नवादा लड़ने को कहा था.

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद: CWC की बैठक में बड़ा फैसला, राहुल गांधी को मिली गठबंधन की जिम्मेदारी

सेना के अलावा देश की सुरक्षा में लगे हैं 7 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, जानें- BSF, CRPF, CISF सहित सभी के बारे में

भारत में हर रंग है गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक तो सर्फ एक्सल के विज्ञापन से दिक्कत क्यों?

क्रू मेंबर ने दिखाई दरियादिली, एयरपोर्ट से बच्चा वापस लाने के लिए मोड़ दी फ्लाइट

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget