एक्सप्लोरर

अखिलेश-मायावती-राहुल पर अमित शाह का हमला, कहा-मन करे तो आतंकी से ईलू-ईलू कर लें

सपा बसपा पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा, ''पहले गरीबों की भूमि भू-माफिया हड़प लेते थें, कोई सुनवाई करने वाला नहीं था. आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि कोई सपाई और बसपाई भू-माफिया की औकात नहीं है कि किसी गरीब मां की जमीन हड़प ले.''

बाराबंकी: चुनवी घमासान के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती पर बड़ा हमला बोला है. यूपी के बाराबंकी में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मायावती, अखिलेश का मन करे तो आतंकी से ईलू-ईलू कर लें. उन्होंने कहा कि मोदी की राज में पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा.

अमित शाह ने कहा, ''राहुल बाबा और अखिलेश बाबू और बहन जी आप भी सुन लो. ये बीजेपी की सरकार है. आपको आतंकवादियों के साथ इलू इलू करना है तो करो हमें कोई आपत्ति नहीं है. मोदी जी का स्पष्ट मानना है कि पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा. ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा.''

अमित शाह ने कहा, ''सपा-बसपा सरकार में गुंडों से पुलिस डरती थी. योगी जी की सरकार आई इन्होंने गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया. आज गुंडे पुलिस से डर रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि यूपी में सपा-बसपा की सरकार में गुंडे खुलेआम घूमते थे, लेकिन जब से योगी जी की सरकार आई है तब से गुंडे पट्टा लगाकर घूमते हैं कि हमें गिरफ्तार कर लो, एनकाउंटर न करो.

कश्मीर के मुद्दे पर भी अमित शाह मायावती और अखिलेश यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ''बुआ भतीजा कान खोलकर सुनकर सुन लो, अभी तो बीजेपी की सरकार है अगर सरकार नहीं भी होगी तब भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के शरीर मे जान है, कश्मीर को कोई भी भारत से अलग नहीं कर सकता है.''

वहीं यूपी के ही मोहनलालगंज में भी अमित शाह अखिलेश यादव और मायावती पर बरसे. अमित शाह ने कहा, ''बुआ-भतीजा ने बारी-बारी जब भी शासन किया, उन्होंने भ्रष्टाचार और जातिवाद करने के अलावा कुछ नहीं किया. मोदी सरकार ने किसी की भी जाति नहीं पूछी, जो गरीब था उसके घर में गैस, बिजली, शौचालय पहुंचाया.''

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा, ''मोदी जी ने देश के 50 करोड़ गरीबों और 125 करोड़ नागरिकों के लिए दिन-रात परिश्रम किया है. 24 घंटे में 18 घंटे काम करने वाले नेता, पारदर्शी नेता, कठोर परिश्रम करने वाले नेता और लोगों के प्रति संवेदनशील नेता कैसा होता है उसका उदाहरण श्री नरेन्द्र मोदी ने पेश किया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget