एक्सप्लोरर

अमित शाह ने लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात

आडवाणी और जोशी दोनों को ही 2014 के आम चुनावों के बाद पार्टी ने एक तरह से दरकिनार कर दिया था. दोनों नेताओं को लोकसभा चुनावों के लिए इस बार टिकट नहीं दिया गया है.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से सोमवार को मुलाकात की. पार्टी ने इससे कुछ ही घंटों पहले अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया था. इन दोनों नेताओं को लोकसभा चुनावों के लिए इस बार टिकट नहीं दिया गया है. लंबे समय से गांधीनगर सीट से बीजेपी के प्रतिनिधि रहे आडवाणी की जगह इस बार शाह को यहां से टिकट दिया गया है. वहीं कानपुर में जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है.

जोशी ने एक बयान में कहा था कि पार्टी ने उन्हें बताया है कि वह उन्हें कानपुर से टिकट नहीं देगी. हालांकि आडवाणी ने उम्मीदवारी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है. उन्होंने यह कहते हुए एक ब्लॉग लिखा था कि बीजेपी का विरोध करने वाले लोगों को उनकी पार्टी ने कभी भी 'राष्ट्र विरोधी' नहीं कहा.

आडवाणी और जोशी दोनों को ही 2014 के आम चुनावों के बाद पार्टी ने एक तरह से दरकिनार कर दिया था. इन चुनावों में बीजेपी को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में स्पष्ट बहुमत मिला था. संगठन के प्रमुख पदों से मुक्त करने के बाद पार्टी नेतृत्व ने इस बार के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट न देकर उनकी चुनावी पारी पर भी विराम लगा दिया. बीजेपी ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह 75 साल से ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को टिकट नहीं देगी.

मध्य प्रदेश: कमलनाथ विधानसभा उपचुनाव और उनके बेटे नकुलनाथ लोकसभा चुनाव के लिए कल छिंदवाड़ा से भरेंगे पर्चा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget