एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: 91 सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग, अजित-ओवैसी की सीटों पर भी वोटिंग, जानें पहले चरण की पूरी जानकारी

8 अप्रैल 2019 तक पहले चरण की 91 सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 रैलियां और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 20 रैलियां की हैं. इन 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

नई दिल्ली: ठीक दो दिन बाद यानी 11 अप्रैल को देश की जनता 17वीं लोकसभा चुनने के लिए अपना पहला वोट डालेगी. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग होगी. यानी इस दिन लोकसभा चुनाव की 543 सीटों में से 17 फीसदी सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. इन 91 सीटों में आरएलडी सुप्रीमो अजित सिंह और एएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की सीटें भी शामिल हैं. इस बार लोकसभा चुनाव में सात चरणों में वोटिंग होगी. आखिरी चरण के तहत 19 मई को वोट डाले जाएंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. आइए सबसे पहले नज़र डालते हैं पहले चरण की वोटिंग को लेकर खास बातें.

पहला चरण- महत्वपूर्ण बातें

  • पहले चरण में जिन 20 राज्यों में वोटिंग होगी, उसमें दो केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं.
  • पहले चरण की 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
  • इन 1279 उम्मीदवारों में महिलाओं का आंकड़ा सिर्फ 89 है.
  • पहले चरण में साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 72.12 फीसदी वोटिंग हुई थी.
  • 8 अप्रैल 2019 तक इन 91 सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 रैलियां और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 20 रैलियां की हैं.
साल 2014 में पहले चरण में किस पार्टी ने जीती थी कितनी सीटें- बीजेपी- 32 सीटें टीडीपी- 16 सीटें टीआरएस- 11 सीटें वाईएसआई कांग्रेस- 9 सीटें कांग्रेस- 7 सीटें बीजेडी- 4 सीटें शिवसेना- 2 सीटें टीएमसी- 2 सीटें सीपीएम- 1 सीट एलजेपी- 1 सीट एनसीपी- 1 सीट एनपीईपी- 1 सीट एनपीएफ- 1 सीट पीडीपी- 1 सीट एसडीएफ- 1 सीट एएमआईएम- 1 सीट

जानें किस राज्य में होगी वोटिंग, वहां किस सीट पर कितने उम्मीदवार खड़ें हैं और पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत क्या रहा था और वो सीट कौनसी पार्टी जीती थी.

अंडमान निकोबार-

यहं सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट बीजेपी ने जीती थी और यहां 70.67 फीसदी वोटिंग हुई थी.

आंध्र प्रदेश-

यहं 25 सीटों पर चुनाव होगा. इन 25 सीटों पर 319 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार टीडीपी ने 15 सीट, वाईएसआर कांग्रेस ने 8 सीट और बीजेपी ने 2 सीट जीती थी और यहां 78.97 फीसदी वोटिंग हुई थी.

अरुणाचल प्रदेश-

यहं 2 सीटों पर चुनाव होगा. इन 2 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां एक सीट कांग्रेस ने और एक सीट बीजेपी ने जीती थी और यहां 79.88 फीसदी वोटिंग हुई थी.

असम-

यहं 5 सीटों पर चुनाव होगा. इन 5 सीटों पर 41 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां एक सीट कांग्रेस ने और 4 सीट बीजेपी ने जीती थी और यहां 78.66 फीसदी वोटिंग हुई थी.

बिहार-

यहं 4 सीटों पर चुनाव होगा. इन 4 सीटों पर 44 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की चारों सीटें एनडीए (बीजेपी 4 और एलजेपी 1) ने जीती थी और यहां 51.82 फीसदी वोटिंग हुई थी.

छत्तीसगढ़-

यहं 1 सीट पर चुनाव होगा. इस 1 सीट पर 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां बीजेपी जीती थी और इस सीट पर 59.32 फीसदी वोटिंग हुई थी.

जम्मू-कश्मीर-

यहं 2 सीटों पर चुनाव होगा. इन 2 सीटों पर 33 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की एक सीट बीजेपी और एक पीडीपी ने जीती थी और यहां 53.56 फीसदी वोटिंग हुई थी.

लक्षद्वीप-

यहं सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 6 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट एनसीपी ने जीती थी और यहां 86.62 फीसदी वोटिंग हुई थी.

महाराष्ट्र-

यहं 7 सीटों पर चुनाव होगा. इन 7 सीटों पर 116 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की सातों सीटें एनडीए (बीजेपी 5 और शिवसेना 2) ने जीती थी और यहां 64.15 फीसदी वोटिंग हुई थी.

मणिपुर-

यहं सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 8 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट कांग्रेस ने जीती थी और यहां 84.12 फीसदी वोटिंग हुई थी.

मेघालय-

यहं 2 सीटों पर चुनाव होगा. इन 2 सीटों पर 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की एक सीट कांग्रेस और एक एनपीईपी ने जीती थी और यहां 70.67 फीसदी वोटिंग हुई थी.

मिजोरम-

यहं सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 6 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट कांग्रेस ने जीती थी और यहां 61.95 फीसदी वोटिंग हुई थी.

नागालैंड-

यहं सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 4 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट कांग्रेस ने जीती थी और यहां 87.91 फीसदी वोटिंग हुई थी.

ओडिशा-

यहं 4 सीटों पर चुनाव होगा. इन 4 सीटों पर 26 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की चारों सीटें बीजेडी ने जीती थी और यहां 64.67 फीसदी वोटिंग हुई थी.

सिक्किम-

यहं सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट एसडीएफ ने जीती थी और यहां 83.64 फीसदी वोटिंग हुई थी.

तेलंगाना-

यहं 17 सीटों पर चुनाव होगा. इन 17 सीटों पर 443 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की 11 सीटें टीआरएस, दो सीटें कांग्रेस, एक सीट बीजेपी, एक सीट वाईएसआर कांग्रेस, एक सीट टीडीपी और एक सीटी एआईएमआईएम ने जीती थी. यहां 71.17 फीसदी वोटिंग हुई थी.

त्रिपुरा-

यहं सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 13 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट सीपीएम ने जीती थी और यहां 86.17 फीसदी वोटिंग हुई थी.

उत्तर प्रदेश-

यहं 8 सीटों पर चुनाव होगा. इन 8 सीटों पर 96 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की 8 सीटें बीजेपी ने जीती थी और यहां 66.52 फीसदी वोटिंग हुई थी.

उत्तराखंड-

यहं 5 सीटों पर चुनाव होगा. इन 5 सीटों पर 52 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की 5 सीटें बीजेपी ने जीती थी और यहां 60.72 फीसदी वोटिंग हुई थी.

पश्चिम बंगाल-

यहं 2 सीटों पर चुनाव होगा. इन 2 सीटों पर 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार ये दोनों सीट टीएमसी ने जीती थी और यहां 82.96 फीसदी वोटिंग हुई थी.

बता दें कि 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में पहले चरण में बड़े चेहरों की बात करें तो मुजफ्फरनगर सीट से आरएलडी के अजित सिंह और बीजेपी के संजीव बालियान के बीच मुकाबला है. वहीं, बागपत सीट से अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी का मुकाबला बीजेपी के सत्यपाल सिंह से होगा.

एक नजर ग्राफिक्स पर

लोकसभा चुनाव: 91 सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग, अजित-ओवैसी की सीटों पर भी वोटिंग, जानें पहले चरण की पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें- IT रेड में खुलासा, हवाला के जरिए दिल्ली में बड़ी पार्टी के दफ्तर भेजे गए 20 करोड़, अहमद पटेल के अकाउंटेंट पर भी छापा कमलनाथ के करीबियों पर छापेमारी में अबतक 14.6 करोड़ बरामद, 281 करोड़ के अघोषित कैश कलेक्शन का भी पता चला ShikharSammelan2019: शिवराज चौहान का दावा- 300 सीटें जीतेगी बीजेपी, NDA की मिलाकर होंगी 400 सीटें अहमदाबाद: मानहानि केस में राहुल गांधी और सुरजेवाला को समन, कोर्ट में पेश होने को कहा गया

देश और दुनिया की खबरें, फटाफट अंदाज में-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget