एक्सप्लोरर

पंजाब: अभिनेता अक्षय खन्ना गुरदासपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं

Lok Sabha Election 2019: गुरदासपुर सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है. लेकिन विनोद खन्ना के निधन के बाद ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी.

Lok Sabha Election 2019: 17वें लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी पंजाब में अपने पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मैदान में उतरी है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ दिन पहले ही एलान किया था कि पंजाब में बीजेपी तीन और अकाली दल 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी के हिस्से में जो तीन सीटें आई हैं उनमें से एक सीट गुरदासपुर है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना को बीजेपी गुरदासपुर से उम्मीदवार बना सकती है.

विनोद खन्ना के निधन से पहले इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता था. लेकिन विनोद खन्ना के निधन के बाद 2017 में हुए उप चुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर से जीत हासिल की. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर की तीनों सीटों पर जल्द ही उम्मीदवार का एलान कर सकती है.

रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी गुरदासपुर में सांसद सुनील जाखड़ को कड़ी टक्कर देने के लिए विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना या फिर उनके बेटे और अभिनेता अक्षय खन्ना को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है. माना जाता है कि गुरदासपुर में विनोद खन्ना के परिवार की पकड़ काफी अच्छी है. पंजाब में फरवरी में अपनी एक रैली में पीएम मोदी ने विनोद खन्ना को याद किया था.

बीजेपी के एक नेता ने कहा है इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ''अगर कविता खन्ना को कोई परेशानी नहीं है तो अक्षय खन्ना को यहां से उम्मीदवार बनाया जाएगा. अक्षय खन्ना को बॉलीवुड अभिनेता की छवि से फायदा हो सकता है और वह जाखड़ के लिए कड़ी चुनौती बनेंगे.''

हालांकि विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर से बीजेपी के उम्मीदवार रहे स्वर्ण सिंह सलारिया एक फिर दावेदारी पेश कर रहे हैं. इसके अलावा राज्य में पूर्व बीजेपी अध्यक्ष रहे अश्विनी राय खन्ना भी इस सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं.

बता दें कि विनोद खन्ना ने 1998 में पहली बार गुरदासपुर का चुनाव जीता था. 1999, 2004 और 2014 में भी विनोद खन्ना इस सीट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे. 2009 में विनोद खन्न को प्रताप सिंह बाजबा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 

वीडियोज

Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget