एक्सप्लोरर

#ABPExitPoll2019: केरल के वायनाड से कांग्रेस के लिए खुशखबरी, राहुल गांधी जीत सकते हैं

एग्जिट पोल के मुताबिक केरल की 20 लोकसभा सीटों में कांग्रेस 11, बीजेपी एक, मुस्लिम लीग 2, सीपीएम 4, केईसीएम 1, आरएसपी 1 सीट पर कब्जा जमा सकती है. एग्जिट पोल से पता चल रहा है कि राज्य में कांग्रेस एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हुई है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन बनकर सामने आ रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक 542 सीटों में से एनडीए के खाते में 277 सीटें, यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें जाने का अनुमान है. साल 2014 में देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 336 और यूपीए के खाते में 60 सीटें गई थीं. इसमें से बीजेपी को 282 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी.

केरल के लोकसभा चुनाव को देश के केंद्र में लाने का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है. राहुल गांधी ने जैसे ही केरल की वायनाड सीट से लड़ने का फैसला किया सभी की नजरें उस ओर मुड़ गईं.

एबीपी न्यूज़ एग्जिट पोल के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से जीत सकते हैं. आपको बता दें कि एबीपी न्यूज़ के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक राहुल गांधी की अमेठी में काटें की टक्कर का सामना करना पड़ा सकता है. अमेठी में राहुल गांधी का मुकाबला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है.

केरल की एक और वीआईपी सीट तिरुअनंतपुरम की बात करें तो एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार शशि थरूर और बीजेपी उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर है. बता दें कि शशि थरूर लोगों के बीच अपनी बेहतरीन अंग्रेजी के लिए जाने जाते हैं.

केरल के लिए क्या कहता है एग्जिट पोल? एबीपी न्यूज़ और नीलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक केरल की 20 लोकसभा सीटों में कांग्रेस 11, बीजेपी एक, मुस्लिम लीग 2, सीपीएम 4, केईसीएम 1, आरएसपी 1 सीट पर कब्जा जमा सकती है. एग्जिट पोल से पता चल रहा है कि राज्य में कांग्रेस एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हुई है. 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कांग्रेस को ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget