एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Opinion Poll: कौन है सीएम पद की पहली पसंद, ओपिनियन पोल में बसवराज बोम्मई को लगा झटका

ABP Cvoter Opinion Poll: कर्नाटक में लोगों की सीएम की पहली पसंद कौन है के सवाल को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने मेगा ओपिनियन पोल किया है.

ABP Cvoter Karnataka Opinion Poll: कर्नाटक में 10 मई को चुनाव है, लेकिन कांग्रेस की तरफ से साफ नहीं किया गया कि सीएम चेहरा कौन होगा? कांग्रेस की ओर से डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के प्रमुख चेहरे हैं. वहीं बसवराज बोम्मई को सत्ता में बने रहना है. जेडीएस की ओर से कुमारस्वामी भी दावा ठोंक रहे हैं. इसी बीच एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने मेगा ओपिनियन पोल किया कि लोग सीएम की पहली पसंद किसे मानते हैं?

लोगों से सवाल किया गया कि सीएम की पहली पसंद कौन हैं? इसके जवाब में 31 फीसदी ने बसवराज बोम्मई को सीएम चेहरा बताया. पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को 41 प्रतिशत लोगों, जेडीएस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को 22 फीसदी ने अपनी पहली पसंद बताया. वहीं डीके शिवकुमार को 3 और अन्य को 3 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद कहा.  

सीएम की पहली पसंद कौन?
बसवराज बोम्मई -31 फीसदी
सिद्धारमैया- 41 फीसदी
कुमारस्वामी- 22 प्रतिशत
डीके शिवकुमार- 3 फीसदी
अन्य- 3 फीसदी

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कांग्रेस की ओर से डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने प्रचार की कमान संभाली हुई है, लेकिन इसी बीच मेगा ओपिनियन पोल से बोम्मई की चिंता जरूर बढ़ सकती है क्योंकि 41 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर पहली पसंद पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बताया है. 

यह तो 13 मई को रिजल्ट के दौरान ही पती चलेगा कि लोग बीजेपी को फिर से मौका देते हैं या फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें- ABP Cvoter Karnataka Opinion Poll Live: कर्नाटक सरकार-CM और PM मोदी का कामकाज कैसा, चुनाव से पहले मेगा ओपिनियन पोल ने चौकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget