एक्सप्लोरर

Exit Poll: पंजाब में झटका तो उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस बना सकती है सरकार, जानें देश की सबसे पुरानी पार्टी को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट

एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को किसी भी राज्य में बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. वह पंजाब में भी सत्ता खो रही है. उत्तराखंड और गोवा में भी उससे सत्ता का स्वाद चखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. 

उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे. वोटों की गिनती से पहले एबीपी न्यूज और सी वोटर का एग्जिट पोल जनता के सामने आ चुका है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को किसी भी राज्य में बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. वह पंजाब में भी सत्ता खो रही है. वहीं, उत्तराखंड और गोवा में भी उससे सत्ता का स्वाद चखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. 

आंकड़ों के मुताबिक, मणिपुर में कांग्रेस को 12-16, गोवा में 12-16, पंजाब में 22-28, उत्तराखंड में 32-38, यूपी में 4 से 8 सीटें मिलने के अनुमान है. कांग्रेस की इस स्थिति पर वरिष्ठ पत्रकार और हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर ने प्रतिक्रिया दी है. 

शशि शेखर ने कहा, 'कांग्रेस को इस समय आत्मचिंतन की जरूरत है. सिर्फ नीति या नियत की जरूरत नहीं है, उनको अपने संगठन पर जोर देना होगा. वोट के लिए कुछ और चीजों की भी आवश्यकता होती है, जो कांग्रेस 1989 के बाद से यूपी में लगातार खोती जा रही है. कांग्रेस के पास यूपी और बिहार में चेहरा नहीं है.'

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार मनीषा प्रियम ने कहा कि कांग्रेस को कहीं ना कहीं परिवारवाद की बात सुनना बुरा लगता है. उन्हें आलोचना को गंभीरता से लेना चाहिए. बीजेपी अगर आपकी आलोचना करती है तो उसे आपको स्वीकार करना चाहिए. मनीषा प्रियम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस परिवारवाद के चलते नहीं जीती. वहां आपने नेतृत्व बदला. भुपेश सिंह बघेल को सामने लेकर आए. राजस्थान में आप परिवारवाद के चलते नहीं जीते. मध्य प्रदेश में परिवार कहां था. आपको परिवर्तन राजनीति के अंदर भी करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- UP Exit Poll 2022: यूपी चुनाव के एग्जिट पोल के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- हम सरकार बना रहे 

Poll of Exit Polls: किस एग्जिट पोल में किसी पार्टी को मिलीं कितनी सीटें, UP के महा एग्जिट पोल में जान लीजिए सबकुछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget