एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: इलेक्शन कमीशन की कड़ी कार्रवाई, एक दिन में 228 एफआईआर दर्ज करवाईं

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ 13 मामले दर्ज करवाएं हैं.कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भी संहिता उल्लंघन के 6 मामले दर्ज किए गए हैं.मंगलवार को एक करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई.

नई दिल्ली: दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने में जुटे राज्य चुनाव मुख्यालय ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी में जुटी टीमों ने 21 जनवरी को एक ही दिन में 228 एफआईआर दर्ज करवाईं. सभी एफआईआर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित हैं. इन 228 एफआईआर से अलग 8 ऐसे मामले हैं जिनमें, डेयली इंट्री (डीडी) दर्ज कराई गई है.

दर्ज 228 एफआईआर में सबसे ज्यादा 13 आम आदमी पार्टी के खिलाफ ही हैं, जबकि 6 एफआईआर कांग्रेस के खिलाफ भी दर्ज की गई है. दो एफआईआर बीजेपी के खिलाफ हैं, जबकि 215 एफआईआर गैर-राजनीतिक दलों के खिलाफ दर्ज की गई हैं.

मंगलवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शस्त्र अधिनियम के तहत 210 मामले दर्ज किए गए. इनमें 231 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक कुंतल 31 किलोग्राम नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए. मतदाताओं को ललचाने के कुल 12 मामले पूरी राजधानी में 21 जनवरी को दर्ज हुए. इन मामलों में कुछ ऐसे भी हैं, जिनमें अवैध चुनावी सभा-बैठकें आयोजित की गईं. गैर-कानूनी तरीके से चुनाव प्रचार प्रसार के लिए लाउडस्पीकर इस्तेमाल के भी कुछ मामले दर्ज किए गए.

दिल्ली चुनाव: AAP के प्रचार अभियान का मुख्य केंद्र रहेंगे केजरीवाल, सामने आई बेहद ही खास रणनीति

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, "21 जनवरी को राज्य में आबकारी अधिनियम के तहत 562 मामले दर्ज हुए थे. जबकि 567 लोग गिरफ्तार किए गए. इसी तरह 289 गैर-लाइसेंसी हथियार, 337 कारतूस भी जब्त किए गए. 4504 लाइसेंसी हथियार भी जमा करवाए गए हैं. जबकि दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत 62599 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई."

दिल्ली चुनाव: हरिनगर सीट पर BJP-AAP में कांटे की टक्कर, बग्गा को इनसे हैं उम्मीदें

डॉ. रणबीर सिंह ने आगे कहा, "चुनाव कार्यालय और उसकी टीमों की सख्ती और दिन-रात की मेहनत का ही नतीजा है कि 21 जनवरी को एक ही दिन में दिल्ली में 1 करोड़ 15 लाख 29 हजार 920 रुपये की नकदी जब्त की जा सकी."

बता दें कि दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. दिल्ली चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget