एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: वीडियो के जरिए AAP-BJP में 'नायक' वार, कांग्रेस ने भी एंट्री मारी

दिल्ली चुनाव: बॉलीवुड फिल्मों के वीडियो शेयर कर कांग्रेस-आप और बीजेपी एक-दूसरे पर निशाना साधने की कोशिशें कर रही हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में एक महीने से भी कम का वक्त बाकी है. दिल्ली की बाजी जीतने के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी समेत कांग्रेस और बीजेपी ने भी अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया के दौर में तीनों पार्टियां बॉलीवुड गानों का सहारा लेकर एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रही है.

बीजेपी-आप में 'नायक' वार

बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच वीडियोज के जरिए एक-दूसरे पर निशाने साधने की होड़ दिखाई दे रही है. सबसे पहले बीजेपी ने लोकप्रिय फिल्म 'नायक' के जरिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल को निशाने पर लिया था. इस वीडियो के जरिए बीजेपी ने हाल ही में दिल्ली में हिंसा समेत हुई घटनाओं के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की.

बीजेपी के इस वीडियो का जवाब देने में आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी पीछे नहीं रही. आम आदमी पार्टी ने तुरंत 'नायक' मूवी का ही दूसरा हिस्सा इस्तेमाल करते हुए केजरीवाल को जनता के लिए काम करने वाले नेता के तौर पर पेश किया.

कांग्रेस ने भी मारी एंट्री

वीडियो के जरिए कांग्रेस ने भी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है. कांग्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसके जरिए केजरीवाल को झूठे वादे करने वाले नेता के तौर पर दिखाया गया है. इतना ही नहीं कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के द्वारा शेयर किए गए एक पोस्टर को भी निशाने पर लिया है.

दिल्ली चुनाव: वीडियो के जरिए AAP-BJP में 'नायक' वार, कांग्रेस ने भी एंट्री मारी

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हो रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 8 फरवरी को होगी और 11 फरवरी को नतीजों का एलान किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget