एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: मटिया महल में ये मुद्दे रहेंगे अहम, कांग्रेस को हमेशा मिली है निराशा

दिल्ली चुनाव: मटिया महल मुस्लिम वोटर्स की अच्छी खासी तादाद है. पांच बार के विधायक शोएब इकबाल को पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जल्द ही सभी उम्मीदवारों के नाम सामने आ सकते हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. हालांकि लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर की पार्टी बनने के बाद कांग्रेस भी इनका खेल बिगाड़ सकती है. बात अगर दिल्ली के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां अरविंद केजरीवाल के पांच साल के कार्यकाल में यूं तो बहुत सुधार हुए हैं, लेकिन विकास कार्य पूरा न हो पाने के कारण लोग संतुष्ट नहीं हैं.

इस निर्वाचन क्षेत्र में ऐतिहासिक अजमेरी गेट, चांदनी महल, चट्टा लाल मियां, चावड़ी बाजार, चितली कबार, चुरीवालन, दिल्ली गेट, हौज काजी, जामा मस्जिद, लाल कुआं, बाजार सीताराम, सुईवालान और तुर्कमान गेट शामिल हैं. यहां से 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार असीम अहमद खान 59.23 फीसदी वोट पाकर जीते थे.

घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में 59,461 महिलाओं के साथ कुल 1,25,220 मतदाता हैं. इस मुस्लिम बहुल क्षेत्र का लिंगानुपात 905 है, जो राज्य के लिंगानुपात 824 से काफी ऊपर है. संकरी गलियों वाले इस क्षेत्र से कांग्रेस कभी भी जीतने में सफल नहीं हो सकी. यहां तक कि दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में लगातार 15 साल दिल्ली की सत्ता में रहने वाली कांग्रेस उन दिनों भी यहां से जीतने में सफल नहीं हो सकी थी.

शोएब इकबाल को मिल सकता है टिकट

शोएब इकबाल इस क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने हाल ही में आप का दामन थाम लिया है. वह 1993 में जनता दल से पहली बार विधायक चुने गए और 1998 में फिर से उसी पार्टी से चुने गए. 2003 में वह जनता दल (सेक्युलर) का हिस्सा रहे और एक बार फिर उन्होंने जीत दर्ज की. अगली बार 2008 में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी और 2013 में जनता दल (युनाइटेड) से पांचवीं बार विधायक का चुनाव जीता.

दिल्ली चुनाव: AAP ने चुनाव आयोग से कांग्रेस की शिकायत की, वीडियो में छेड़छाड़ के आरोप लगाए

उनकी जीत का सिलसिला 2015 में आप के टिकट पर लड़ने वाले आसिम अहमद खान ने तोड़ दिया. इस बार इकबाल कांग्रेस के उम्मीदवार थे. अब इकबाल के आप में शामिल होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें इस सीट से आठ फरवरी को होने वाले चुनाव का टिकट मिल सकता है.

दिल्ली चुनाव: एक्शन में चुनाव आयोग, चार लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर हटाए गए

आबादी के आधे से अधिक मुस्लिम होने के साथ यहां धार्मिक कार्ड चुनावों में एक महत्वपूर्ण कारक है, लेकिन टूटी हुई संकीर्ण गलियों, पाइपलाइन से पानी की कमी और सीवर कनेक्शन क्षेत्र के मुख्य मुद्दे हैं. संकरी सड़कों के साथ बिजली तारों के जंजाल भी लोगों की चिंता का मुख्य कारण है. इस क्षेत्र में अधूरे काम इस बार आप के लिए मुसीबत बन सकते हैं.

दिल्ली में मतदान आठ फरवरी को होगा और 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget