एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में AAP उम्मीदवार है सबसे अमीर, विधायक सुखबीर की जगह मिला धर्मपाल लाकरा को टिकट

आप उम्मीदवार धर्मपाल लाकरा दिल्ली चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.धर्मपाल लाकरा को 2015 में टिकट नहीं मिला था.आप के दो और उम्मीदवारों के पास 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है.

दिल्ली चुनाव 2020: दिल्ली की मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी ने धर्मपाल लाकरा को अपना उम्मीदवार बनाया है. नॉमिनेशन की प्रक्रिया बंद होने के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक धर्मपाल लाकरा दिल्ली चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं. धर्मपाल लाकरा के पास कुल 292 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इतना ही नहीं धर्मपाल लाकरा दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार बन गए हैं. धर्मपाल लाकरा को आप ने मौजूदा विधायक सुखबीर सिंह दलाल का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया है.

धर्मपाल लाकरा ने 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी. हालांकि 2015 में उन्हें टिकट नहीं मिला. लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने उन पर दांव लगाया है. धर्मपाल लाकरा ने अपने पास 292 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है. 2013 और 2015 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मनिंदर सिंह सिरसा सबसे अमीर कैंडिडेट थे. मनिंदर सिंह सिरसा ने अपने पास 239 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी दी थी और वह अब तक दिल्ली चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में सबसे अमीर थे.

लाकरा के पास 288.7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. लाकरा ने अपने पास 3.3 करोड़ की चल संपत्ति होने की जानकारी दी है. लाकरा के पास 87 हजार रुपये कैश है. लाकरा ने बिजनेस, खेती और बैंक से मिलने वाले ब्याज को अपनी आय का साधन बताया है.

दो और नेताओं के पास 80 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

लाकरा के अलावा आम आदमी पार्टी के दो और नेताओं के पास 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. आर के पुरम से आप उम्मीदवार प्रमिला टोकस 80.8 करोड़ की संपत्ति है. बदरपुर से आप उम्मीदवार राम सिंह नेताजी भी 80 करोड़ की संपत्ति के साथ इस चुनाव के तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. प्रमिला टोकस का मुकाबला कर रही कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका सिंह के पास भी 70.3 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं.

दिल्ली चुनाव: हाई प्रोफाइल सीट बनी नई दिल्ली, केजरीवाल को टक्कर देने के लिए 87 उम्मीदवार मैदान में उतरे

कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र नगर से चुनाव लड़ रहे रॉकी तुसीद ने अपने पास सबसे कम संपत्ति होने की जानकारी दी है. रॉकी के पास 55,274 रुपये की संपत्ति हैं और उनके पास कोई वाहन भी नहीं है. रॉकी की उम्र 25 साल है और वह दिल्ली चुनाव में सबसे युवा उम्मीदवार भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget