एक्सप्लोरर

IAS Success Story: छठवीं क्लास में फेल हो गई थी ये लड़की, फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और बन गई IAS

UPSC Success Story: आईएएस रुक्मणी रियार पंजाब से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने यूपीएससी एग्जाम में टॉप किया था. एक वक्त वह पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं थीं.

IAS Success Story: पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं थीं, छठी क्लास में फेल हो गईं. असफलता मिलने के कारण परिवार और शिक्षकों के सामने जाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं. कई परेशानियों के चलते तनाव बढ़ने लगा. लेकिन कुछ बड़ा करने का जुनून था, खुद को तनाव व सभी परेशानियों से उभारा. इसके बाद दिल लगाकर पढ़ाई की और आखिर में रुक्मणी रियार ने यूपीएससी एग्जाम में टॉप किया.

पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली रुक्मणी रियार की कहानी एक प्रेरणादायी मिसाल है. छठी कक्षा में फेल होने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और लगन से पढ़ाई करते हुए यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की. उन्होंने बिना किसी कोचिंग के ये मुकाम हासिल किया और साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

शुरुआती जीवन और शिक्षा

रुक्मणी रियार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुरदासपुर से प्राप्त की. चौथी कक्षा में उन्होंने डलहौजी के सेक्रेड हार्ट स्कूल में दाखिला लिया. बारहवीं के बाद उन्होंने अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान में स्नातक किया और फिर मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट से सामाजिक विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की.

एनजीओ में इंटर्नशिप और यूपीएससी की तैयारी

मास्टर्स के बाद रुक्मणी ने योजना आयोग और अन्य गैर सरकारी संगठनों में इंटर्नशिप की. इस दौरान उन्हें सिविल सेवा के प्रति गहरी रुचि जागी और उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.

कड़ी मेहनत और सफलता

रुक्मणी ने बिना किसी कोचिंग के खुद से पढ़ाई की. उन्होंने एनसीईआरटी की किताबों, अखबारों और मैगजीन को आधार बनाया. उन्होंने नियमित रूप से मॉक टेस्ट दिए और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास किया. उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और उन्होंने 2011 में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल किया.

रुक्मणी की सफलता का राज

रुक्मणी की सफलता का राज उनकी लगन, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत है. उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत में बदल दिया. उन्होंने साबित किया कि सफलता के लिए महंगे कोचिंग की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही दिशा में की गई मेहनत ही काफी होती है.

यह भी पढ़ें- IPS Success Story: उग्रवादियों का सफाया करने में एक्सपर्ट है यह लेडी सिंघम, खूबसूरती के आगे मॉडल ​भी फेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Marathi in Rajasthan universities: राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
NEET UG 2026 Final Answer Key: NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
Science of Happiness Course: DU में 'साइंस ऑफ हैप्पीनेस' का बढ़ा क्रेज, जानें आखिर क्यों बढ़ रही है इस कोर्स की लोकप्रियता?
DU में 'साइंस ऑफ हैप्पीनेस' का बढ़ा क्रेज, जानें आखिर क्यों बढ़ रही है इस कोर्स की लोकप्रियता?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget